Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 दिन से लापता युवक का शव मिला:घर वाले कर रहे थे तलाश, खेतों पर काम करने गए लोगों ने देखा

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत जनपद के न्यूरिया कोतवाली क्षेत्र में नौ दिनों से लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में मिला है। 25 वर्षीय ललित कुमार का शव शुक्रवार सुबह बिठौरा खुर्द गांव के पास खेत में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उल्हैतापुर निवासी 25 वर्षीय ललित कुमार पुत्र दुर्गाप्रसाद बीते 11 फरवरी को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता दुर्गाप्रसाद ने 14 फरवरी को न्यूरिया कोतवाली में ललित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह बिठौरा खुर्द गांव के पास खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने गेहूं के खेत के बीच एक युवक का शव देखा। किसानों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान उल्हैतापुर निवासी लापता ललित कुमार के रूप में हुई। ललित का शव मिलने की खबर उसके घर पहुंचने पर परिवार में शोक व्याप्त हो गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, इसलिए मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई रंजिश या साजिश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन मंत्री दयाशंकर का इंतजार करते-करते थके मंत्री आशीष:कुर्सी डलवाकर बैठे, लखनऊ-चित्रकूट नई बस सेवा शुरू
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएंगी ग्रेनो की बस:15 ई बस चलाई जाएंगी, 4 रूट फाइनल, 50 हजार लोगों को होगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment