Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में अनियंत्रित कार बिजली खंभों से टकराई:अलीगढ़ से आ रहे दो लोग घायल, बिजली आपूर्ति बाधित

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में देर रात एक अनियंत्रित कार बिजली के खंभों से टकरा गई। इस दुर्घटना में अलीगढ़ से शादी समारोह में आ रहे दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। टक्कर के कारण बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घायलों की पहचान अलीगढ़ के दादो थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विक्रम कुमार (21) पुत्र नीरज कुमार और योगेश कुमार (22) पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों कार से अलीगढ़ से मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत सुमन गार्डन, नेकपुर खुर्द में एक शादी समारोह में जा रहे थे। यह दुर्घटना अर्रा पहाड़पुर सब्जी मंडी के सामने हुई। सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी पुलिस के कांस्टेबल सौरभ और नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कार के बिजली के खंभों से टकराने के कारण जसमई फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस घटना में कई बिजली के खंभे और एक ट्रांसफॉर्मर टूटकर गिर गए, जिससे शहर के एक बड़े हिस्से में कई घंटों तक बिजली गुल रही। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि देर रात हुई इस दुर्घटना में कार बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी और दोनों व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग की ओर से तहरीर मिलती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) मासूम अली ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग एक घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम का ₹4692.71 करोड़ का बजट तैयार:साफ-सफाई पर खर्च होंगे ₹400 करोड़; पार्षद और मेयर कोटा बढ़ाने की तैयारी
    Next Article
    फर्जी डिग्री का नेक्सस तोड़ने को इंस्पेक्टर बने सिक्योरिटी गार्ड:हाईस्कूल की मार्कशीट के लिए मांगे 21 हजार, बाबूओं को महंगे गिफ्ट देता था सरगना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment