Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9वीं की छात्रा 100 फीट ऊंची टंकी से कूदी:गोरखपुर में दरोगा ने हाथ पकड़ा, 20 मिनट लटकी रही; मां ने बॉयफ्रेंड के लिए डांटा था

    17 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 15 साल की लड़की रविवार दोपहर जान देने के लिए 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 3 घंटे तक वह पैर लटकाकर टंकी पर बैठी रही। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लड़की को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इस पर महिला दरोगा जागृति खरवार ने जोखिम उठाकर टंकी पर पहुंचीं और उसे पीछे से पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद लड़की ने टंकी से छलांग लगा दी, लेकिन महिला दरोगा ने उसका हाथ और कपड़ा मजबूती से पकड़ लिया। करीब 20 मिनट तक वह हवा में लटके रही, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने लड़की को सुरक्षित ऊपर खींच लिया। घटना दोपहर 1:30 बजे महादेव झारखंडी कॉलोनी की है। मां ने बेटी को बॉयफ्रेंड से बात करने से मना किया था। इस बात पर लड़की नाराज थी। 9वीं क्लास की छात्रा, 3 घंटे पुलिसवाले समझाते रहे आवास विकास शिवपुर की रहने वाली 15 साल की लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ती है। परिजनों के मुताबिक, वह अपने बॉयफ्रेंड से बातचीत करती थी। रविवार को मां ने लड़के से बातचीत करने के लिए मना किया। मां की डांट से वह नाराज हो गई। दोपहर करीब 1:30 बजे वह घर से 500 मीटर दूर महादेव झारखंडी कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने उसे टंकी से पैर लटकाकर बैठे देखा तो नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। धीरे-धीरे वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद एम्स पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे तक पुलिसकर्मी और परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। बातचीत के बहाने टंकी पर पहुंचीं महिला दरोगा एम्स चौकी में तैनात महिला दरोगा जागृति खरवार ने लड़की को सुरक्षित उतारने की जिम्मेदारी संभाली। वह उससे बातचीत करते हुए टंकी पर पहुंचीं। किसी तरह उसे विश्वास में लिया। मौका मिलते ही उन्होंने लड़की को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद लड़की ने नीचे की ओर छलांग लगा दी। महिला दरोगा ने उसका हाथ और मजबूती से पकड़ लिया, जिससे लड़की नीचे नहीं गिर सकी। करीब 20 मिनट तक वह हवा में लटकी रही, तभी अन्य पुलिसकर्मी सीढ़ियों से ऊपर पहुंचे और उसे ऊपर खींच लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को नीचे उतारा गया। एम्स थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया, लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसे एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस उसकी काउंसलिंग भी कर रही है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिसवालों पर पत्थरबाजी, 2 इंस्पेक्टर के सिर फूटे:कानपुर में दरोगा भी घायल; महिला की मौत के बाद सड़क जाम की, लाश लेकर भागे कानपुर में शनिवार को एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। रविवार शाम 5.45 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में सड़कें नदी बनीं, घरों में 5 फीट कीचड़:फ्रिज-कूलर में मलबा भरा, मंदाकिनी नदी में बाढ़ का ड्रोन VIDEO
    Next Article
    मां विंध्यवासिनी जयंती पर विंध्याचल धाम जगमगाया:मिर्जापुर भक्ति गीतों और जयकारों से देर रात तक गूंजा मंदिर परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment