Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारायणी नदी में बहकर आए 4 शव नेपाल को सौंपे:महराजगंज में 3 महिलाओं, 1 पुरुष के शवों का पोस्टमार्टम, डीएनए सैंपल सुरक्षित

    3 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज में नेपाल में आई बाढ़ के बाद नारायणी (गंडक) नदी में बहकर भारतीय सीमा में पहुंचे चार अज्ञात शवों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार देर रात नेपाल प्रशासन को सौंप दिया गया। इनमें तीन महिलाओं और एक पुरुष के शव शामिल थे। सभी शवों की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद प्रशासन ने निर्धारित समय तक इंतजार कर पोस्टमार्टम कराया और डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे। जानकारी के अनुसार, निचलौल क्षेत्र के टेलफाल के समीप स्थानीय लोगों ने नारायणी नदी में शव बहते हुए देखे थे। सूचना मिलने पर प्रशासन के साथ सुरक्षा और राहत-बचाव एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एसएसबी और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी से चारों शवों को बाहर निकाला। शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।प्रशासन की ओर से निर्धारित 72 घंटे तक शवों की पहचान और परिजनों के दावे का इंतजार किया गया। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति शवों पर दावा करने के लिए सामने नहीं आया। इसके बाद नियमानुसार चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतकों के डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि भविष्य में पहचान का दावा होने पर वैज्ञानिक तरीके से पुष्टि की जा सके।अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद चारों शवों को देर रात ठूठीबारी बॉर्डर के रास्ते नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। शवों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भारतीय सुरक्षा बलों ने एस्कॉर्ट किया। इसके बाद महेशपुर सशस्त्र प्रहरी पुलिस, नवलपरासी की टीम शवों को लेकर नेपाल की ओर रवाना हुई।नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद सीमावर्ती नदियों में शवों और मवेशियों के बहकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी हुई है। दोनों देशों की एजेंसियां आपसी समन्वय से राहत, बचाव और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बारिश:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 29.8°C
    Next Article
    निजी अस्पताल में किशोरी की मौत:रायबरेली में डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment