Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बवाना स्कूल में ड्राइवर ने बच्ची से गलत हरकत की:चॉकलेट देकर कई बार छुआ, CCTV से पहचान; POCSO एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में काम करने वाले कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और कई बार उसे गलत तरीके से छुआ। बच्ची की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा तो उससे इस बारे में पूछा। बच्ची ने मां को स्कूल में आने वाले एक ‘बुरे अंकल’ के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देते थे। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी, इसलिए उसके माता-पिता ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। CCTV और फोटो दिखाने पर आरोपी की पहचान 24 अगस्त को स्कूल प्रशासन ने बच्ची को कई लोगों की तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाए। बच्ची ने इनमें आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले आठ महीने से स्कूल में कैब ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। सीढ़ियों के नीचे ले जाकर गलत हरकत का आरोप पुलिस अधिकारी ने बताया, “CCTV फुटेज में आरोपी स्कूल परिसर में जेब में चॉकलेट रखकर घूमता दिख रहा है। आरोप है कि जब बच्ची वॉशरूम गई, तब वह उसके पीछे गया। उसने बच्ची को चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की।” पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, फोन में आरोपी के कई छोटे बच्चों को चॉकलेट देते हुए वीडियो मिले हैं। पुलिस अब इन वीडियो में दिख रहे दूसरे बच्चों की पहचान करने में जुटी है, ताकि उन्हें जरूरी काउंसलिंग दी जा सके। जांच के तहत स्कूल का CCTV फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:याचिका में मांग- पंपों पर बताया जाए पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिला रहे
    Next Article
    पंजाब में अकाली+BJP की सीट शेयरिंग फाइनल:SAD से 3 सीटें ज्यादा पर लड़ेगी भाजपा; सरकार बनी तो CM कौन, इस पर भी सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment