Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    A20 Pro चिप और Wi-Fi 7 से लैस नया iPad mini लॉन्च, 60 फीसदी तेज CPU परफॉर्मेंस

    20 hours ago

    1

    0

    हाल ही में एपल ने भारत में अपने नए iPad mini को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार छोटे आईपैड में कई बदलाव किए हैं। नए मॉडल में 8.5 इंच की OLED डिस्प्ले,  A20 Pro चिप और पहले से पतला डिजाइन मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस में IP67 रेटिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए आईपैड में CPU, ग्राफिक्स और AI परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाया जा सकता है।आपको बताते चलें कि, इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। आइए आपको iPad mini के फीचर्स, कीमत और वेरिएंट के बारे में बताते हैं।Apple iPad mini 2026: 8.5 इंच की OLED स्क्रीन- नए iPad Mini का सबसे बड़ा बदलाव इसकी डिस्प्ले है। इसमें 8-5 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। वहीं, पिछले मॉडल में 8.3 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती थी। OLED पैनक की मदद से रंग ज्यादा बेहतर दिखेंगे और स्क्रीन पर गहरे काले रंग के साथ कॉन्ट्रास्ट भी अच्छा मिलेगा।- इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है। इससे तेज रोशनी में स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो सकता है। एपल ने चुनिंदा 256GB और 512GB वेरिएंट में नैनो-टेक्स्चर ग्लास का ऑप्शन भी दिया है। इसकी मदद से तेज रोशनी में स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक कम करने में मदद मिलती है। लेकिन, इस ऑप्शन के लिए ग्राहकों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।पतला और हल्का हुआ iPad Mini- इस बार Apple ने नए आईपैड मिनी के डिजाइन में भी बदलाव किया है। वैसे यह पिछले मॉडल की तुलना में 15 फीसदी पतला और हल्का है। फिर Wi-Fi मॉडल की मोटाई 5.4mm और वजन करीब 0.56 पाउंड यानी 254 ग्राम है।- नए मॉडल को मिडनाइट और स्टारलाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हल्के वजन और पतले डिजाइन के कारण इसे बैग में रखना और लंबे समय तक हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करना सबसे आसान हो सकता है।A20 Pro चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस- आपको बताते चलें कि, नए iPad mini में A20 Pro चिप दी गई है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड है। एपल ने बताया कि इस नए मॉडल का CPU पिछले मॉडल के मुकाबले 60 फीसदी तक तेज है। वहीं, ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 2.7 गुना और AI परफॉर्मेंस 4.5 गुना तक बेहतर हुई है।- लेकिन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में चिप के कॉन्फिगरेशन में काफी अंतर है। 128GB और 256GB मॉडल में 5-कोर CPU, 7-कोर GPU और 16-कोर Neural Enigine दिया गया है। वहीं, 512GB वेरिएंट में 6-कोर CPU और डुअल 16-कोर Neural Engine मिलता है।- इसके अपग्रेड से फोटो और वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और एआई आधारित फीचर्स इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती हैं।Apple iPad mini 2026 की कीमत और वेरिएंटApple के नए iPad mini की शुरुआत कीमत 82,900 रुपये है। यह कीमत 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की है। वहीं, हाई स्टोरेज, सेल्युलर कनेक्टिविटी और नैनो-टैक्स्चर ग्लास के लिए ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या अमेरिका से खत्म हो जाएगा AI का नामोनिशान? जानिए क्या है 'सुपर इंटेलिजेंस' का पूरा सच!
    Next Article
    Instagram पर अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक के Video, नए फीचर की टेस्टिंग शुरू

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment