Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UNSC में Austria के अस्थायी सदस्य बनने पर जयशंकर ने दी बधाई, सहयोग बढ़ाने पर जोर

    4 hours from now

    1

    0

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में योगदान देने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीटे मेनल-रीसिंगर के साथ बैठक की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में अपनी टिप्पणी में जयशंकर ने कहा जाहिर है, दुनिया के लिए यह एक जटिल दौर है। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि भारत और ऑस्ट्रिया जिनके बीच बहुत ही आत्मीय और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं - वे कई मुद्दों पर चर्चा करें और देखें कि हम मिलकर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में कैसे योगदान दे सकते हैं। अप्रैल में ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए, जयशंकर ने कहा कि इस मुलाकात से उस यात्रा के दौरान बनी सहमति और हुए समझौतों पर हुई प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा अप्रैल में चांसलर की भारत यात्रा हुई थी, जो काफी सार्थक रही। मुझे लगता है कि आज हमारे पास उस समय बनी सहमति और हुए समझौतों पर हुई प्रगति की समीक्षा करने का एक अच्छा अवसर है। इसे भी पढ़ें: BRICS Forum में भारत-ईरान संबंधों पर जोर, PM Modi और Jaishankar ने ईरानी दल से की चर्चाजयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने पर ऑस्ट्रिया को बधाई दी और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के भीतर दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा मैं इस मौके पर आपको संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने के लिए बधाई देना चाहता हूँ। संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के भीतर हमारे सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है। जाहिर है, हम इस सहयोग को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों पर विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसमें और विस्तार की गुंजाइश है। जयशंकर ने कहा हमारे आर्थिक सहयोग की बात करें तो यह अच्छा चल रहा है, लेकिन इसमें और भी बेहतर होने की संभावना है। मुझे लगता है कि लोगों के बीच आपसी संबंधों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तथा जलवायु से जुड़े मुद्दों पर भी हमारा सहयोग गहरा हो रहा है। उन्होंने यूरोपीय संघ के साथ भारत के बढ़ते संबंधों के व्यापक संदर्भ पर भी जोर दिया और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) में प्रगति की उम्मीद जताई। इसे भी पढ़ें: Modi से मिलने के लिए भागे भागे क्यों आये Europe के राजकुमार? ताकतवर आर्थिक देश Liechtenstein को PM कैसे ले आये India के साथ?उन्होंने कहा इसके अलावा, यूरोपीय संघ के साथ हमारे संबंध और गहरे हुए हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में FTA को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और यह लागू हो जाएगा।" जयशंकर ने द्विपक्षीय रणनीतिक और सुरक्षा सहयोग में हुई प्रगति का भी जिक्र किया और कहा हमारी रणनीतिक, सुरक्षा और रक्षा साझेदारी आगे बढ़ रही है। इसलिए, मुझे लगता है कि हमारे सामने एक अच्छा एजेंडा है।" ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब ऑस्ट्रिया की यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री, बीटे मीनिल-रीसिंगर, 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gal Gadot ने इजरायल चुनाव में डाला वोट, लोगों से की 'बदलाव' के लिए मतदान की अपील
    Next Article
    आसियान रक्षा बैठक से इतर मिले राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ, जानें क्या हुई बात?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment