Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा मार्ग नो–ट्रैफिक जोन:अलीगढ़ में 14 अप्रैल को कई रास्ते रहेंगे बंद, भारी वाहनों के साथ ही ऑटो और ई–रिक्शा पर प्रतिबंध

    3 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। दोपहर 12 बजे से लेकर शोभायात्रा की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह वर्जित रहेगा। वहीं, दोपहर 1 बजे से आंतरिक रास्तों पर ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन भी बदला जाएगा। ​दोपहर 2 बजे से शुरू होगी शोभायात्रा ​जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में सुबह 8 बजे घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में माल्यार्पण होगा। इसके बाद मुख्य शोभायात्रा दोपहर 2 बजे अंबेडकरनगर (घंटाघर) से शुरू होकर कठपुला, रसलगंज, बारहद्वारी, मामू भांजा, आगरा रोड, दुबे का पड़ाव और डीएएस कॉलेज होते हुए नौरंगाबाद स्थित सिंह विहार कॉलोनी पहुंचेगी। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन ​दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ​दिल्ली/बौनेर की ओर से आने वाले वाहनों को ओजोन सिटी कट और बौनेर तिराहे से भारी वाहन, प्राइवेट बसें और कॉमर्शियल गाड़ियां शहर के अंदर नहीं आ सकेंगी। इन्हें धनीपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ​वहीं, गाजियाबाद और कानपुर की ओर से सारसौल चौराहे आने वाले वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश बंद रहेगा। ​अतरौली/रामघाट रोड की ओर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें विजडम गंदा नाला कट या क्वार्सी चौराहे से ही डायवर्ट कर दी जाएंगी। मथुरा/आगरा की ओर से सासनी गेट की तरफ आने वाले भारी वाहन मथुरा और आगरा पुल के नीचे से ही नए बाईपास की ओर भेज दिए जाएंगे। शहर के अंदर भी यातायात में बदलाव ​शहर के अंदर भी दोपहर 1:00 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ​यात्रा मार्ग पर दबाव कम करने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहनों पर भी पाबंदियां रहेंगी। तहसील तिराहा और मसूदाबाद से रसलगंज की तरफ चार पहिया और ऑटो नहीं जा सकेंगे। ​शोभायात्रा के दौरान सुभाष चौक से कठपुला और रसलगंज मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। यात्रा के सराय हकीम पहुंचने पर बारहद्वारी से रसलगंज और मामू भांजा की तरफ जाने वाले हल्के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ​रामघाट रोड (गांधी आई) और मदार गेट की तरफ से आने वाले वाहन दुबे का पड़ाव चौराहे की ओर नहीं जा पाएंगे। एटा चुंगी से कंपनी बाग की ओर आने वाले वाहनों को डीएवी कन्या इंटर कॉलेज (पुल के नीचे) से रेलवे स्टेशन की तरफ मोड़ दिया जाएगा। ​नो-ट्रैफिक जोन और इमरजेंसी सेवा ​जब शोभायात्रा जिला अस्पताल (मलखान सिंह रोड) से गुजरेगी, तब रसलगंज से बारहद्वारी तक का पूरा इलाका जीरो ट्रैफिक जोन रहेगा। हालांकि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में डीसीएम-टेंपो की टक्कर में किशोर की मौत:नागल-टपरी मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार
    Next Article
    नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, 6 युवक गिरफ्तार:सोनभद्र में पढ़ाई कर पैदल घर लौट रही थी, पॉक्सो में मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment