Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में जमीनी विवाद, युवक ने तमंचा लहराया, VIDEO:चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ था झगड़ा

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के रतिभानपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने अवैध तमंचा लहराकर दहशत फैलाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह विवाद जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर शुरू हुआ था। शुरुआती कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक युवक सफेद टी-शर्ट पहने हुए मौके पर पहुंचा और हाथ में तमंचा लहराने लगा। वायरल वीडियो में युवक को तमंचा लोड करते और हवा में लहराते हुए देखा जा सकता है। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी। करहल थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि इस मामले में अरुण कुमार, श्रीनंदन पुत्र राजकुमार, गोविंद पुत्र बलवीर और सूरज उर्फ छोटे पुत्र विजयपाल सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन भवन में 5.17 करोड़ का आदर्श स्कूल शुरू:राज्यपाल-सीएम ने किया उद्घाटन, AI-रोबोटिक्स लैब से लैस बना मॉडल सेंटर
    Next Article
    कुशीनगर में अगले हफ्ते पारा 40°C पार होगा:IMD अलर्ट, मानसून सामान्य से कम रहने के संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment