Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आचार से लदी गाड़ी रोकी, कोतवाली भेजी गई:पहले छिपकली मिलने की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज में 'मनपसंद आचार' से लदी एक गाड़ी को पकड़ कर सदर कोतवाली भेजा गया। यह कार्रवाई आचार में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य निरीक्षक के निर्देश पर की गई। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने आचार लदी इस गाड़ी को रुकवाया। यह मामला कुछ दिन पहले का है, जब भारतीय किसान यूनियन स्वराज की महिला पदाधिकारी रंजना तिवारी ने 7 फरवरी को छिबरामऊ में तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें 'मनपसंद आचार' में छिपकली निकलने की शिकायत की गई थी। इस प्रकरण में खाद्य एवं रसद विभाग, कन्नौज द्वारा जांच की जा रही है। इसी जांच के संबंध में खाद्य निरीक्षक अरविंद कुमार साहू ने भाकियू स्वराज संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर से बात की थी। उन्होंने राठौर से कहा था कि यदि उन्हें कभी भी ऐसी कोई गाड़ी दिखे, तो वे 112 डायल करके उसे रोकें और विभाग को सूचित करें, साथ ही गाड़ी को निकटतम चौकी या कोतवाली पर खड़ा करवा दें। रविवार को जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर निजी कार्य से कन्नौज जा रहे थे, तभी ज़ेवा टोल प्लाजा के आगे उन्हें 'मनपसंद आचार' के डिब्बों से लदी एक गाड़ी दिखी। उन्होंने उसका पीछा किया और आगे चलकर उसे रोक लिया। गाड़ी में 'मनपसंद आचार' के भरे हुए डिब्बे पाए गए। राठौर ने तुरंत इसकी सूचना खाद्य निरीक्षक को दी और 112 पर डायल किया। खाद्य निरीक्षक अरविंद कुमार साहू ने गाड़ी को निकटतम चौकी या कोतवाली पर खड़ा कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष गाड़ी को जलालपुर पनवारा चौकी ले गए। वहां से गाड़ी को आगे की कार्रवाई के लिए सदर कोतवाली कन्नौज भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दो गुजरातियों ने देश को नुकसान पहुंचाया है':बरेली में अलंकार अग्निहोत्री बोले-2027 में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
    Next Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 11.5°C:धूप निकली, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम, 22 फरवरी से और बढ़ेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment