Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'दो गुजरातियों ने देश को नुकसान पहुंचाया है':बरेली में अलंकार अग्निहोत्री बोले-2027 में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट और पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री रविवार को एक बार फिर बरेली पहुंचे। उन्होंने कैंट स्थित परशुराम धाम में दर्शन किए, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाने से लेकर समसामयिक मुद्दों पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम न लेते हुए उन पर निशाना साधा। कहा कि दो गुजरातियों ने देश को नुकसान पहुंचाया है। वे देशी आतंकवादी हैं। अब हम लोगों को एक ऐसी 'सनातनी पार्टी' के रूप में विकल्प देंगे, जिसमें जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं होगा। 2027 में यूपी की सभी सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कुछ कुछ कहा है। सवाल: आपने एक नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। क्या कुछ सोचा है, किस तरीके की पार्टी होगी? जवाब: देश में जो राजनीतिक हालात हैं। उसमें जनरल और ओबीसी का जो कोर वोटर वर्तमान एस्टैब्लिशमेंट के साथ होता था। वो अब अलग हो चुका है। हमने विभिन्न समूहों में चर्चा की है कि विकल्प के रूप में एक सनातनी पार्टी देनी है। इसमें भगवान राम-कृष्ण को मानने वाले और सनातन परंपरा का सम्मान करने वालों के लिए एक अलग राजनीतिक व्यवस्था होगी। जो छद्म सनातनी पार्टियां हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाती हैं। हिंदुओं में जातिगत आतंकवाद फैला रही हैं। उनसे दूर हुआ जा सके। आजकल बड़े हिंदू विराट सम्मेलन होते हैं, लेकिन वहां न यूजीसी रेगुलेशन पर बात होती है और न ही एससी-एसटी एक्ट पर। सवाल: आपने जब राजनीतिक पार्टी का एलान किया तो किस तरह के लोगों का सपोर्ट मिला? जवाब: मुझे सभी सनातनी लोगों का समर्थन मिल रहा है। आज मैंने काउंट किया तो पता चला हमारा नेटवर्क 9 राज्यों तक फैल चुका है। इसमें जनरल, ओबीसी सनातनी और किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों से लेकर व्यापार मंडल तक शामिल हैं। अब हम एक ऐसी सनातनी परंपरा स्थापित कर रहे हैं। जिसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग दोनों को सम्मान मिले और डिवाइड एंड रूल की राजनीति खत्म हो सके। हम एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होंगे। सवाल: आपने एक ईमेल आईडी भी बनाई है। उस पर किस तरह के मेल आ रहे हैं? जवाब: मैंने राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करने के लिए एक मेल आईडी join.alankaragnihotri@gmail.com जारी की है। जिस पर करीब 400-500 मेल आ चुके हैं। ज्यादातर लोग ज्वाइन करने को तैयार हैं। बीजेपी अब समाप्त हो चुकी है, इनका अस्तित्व खत्म होने वाला है। इनके मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक जल्द पार्टी छोड़ देंगे। सवाल: 26 जनवरी को आपने रिजाइन दिया, तब से अब तक आपने क्या देखा? जवाब: नौकरी में रहना या न रहना मेरा अधिकार है। यदि मैं नहीं रहना चाहता तो नहीं रहूंगा। वहां जो भी कार्रवाई हुई, उसके खिलाफ मैंने जवाब देने के लिए एक महीने का समय मांगा है। मैं जल्द ही हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखूंगा क्योंकि मेरा इस्तीफा स्वीकार न करना और निलंबन की कार्रवाई करना पूरी तरह अवैध और असंवैधानिक है। हम प्रशासनिक व्यवस्था में इसलिए नहीं बैठे हैं कि देश का नुकसान होता रहे और हम चुप रहें। इसीलिए इस्तीफा दिया ताकि अपनी बात खुल के रख सकूं। सवाल: अब तक आप कितने जिलों का दौरा कर चुके हैं और पार्टी के रजिट्रेशन की क्या तैयारी है? जवाब: अब तक मैं करीब 15-16 जिलों का दौरा कर चुका हूं। हमारे विभिन्न संगठन तैयार हैं। हम अपनी वैकल्पिक व्यवस्था को मूल रूप देने के लिए जल्द ही पार्टी के नाम, संविधान और स्ट्रक्चर की घोषणा करेंगे। कल ही सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से परामर्श लिया गया है। सभी कानूनी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले 20 से 30 दिनों के अंदर हम भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष आवेदन करने में सक्षम हो जाएंगे। सवाल: क्या 2027 में यूपी चुनाव में आपकी पार्टी पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी? जवाब: 2027 में हम पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें सनातनी एससी, ओबीसी और जनरल-सभी लोग हमारा अंग होंगे और उनका स्थान होगा। हम अपनी पहचान के साथ या तो अलग चुनाव लड़ेंगे या जो भी उत्तम व्यवस्था होगी (गठबंधन), उस पर विचार करेंगे। सवाल: एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे लगातार दर्ज हो रहे हैं। इसे लेकर आपका क्या रुख है? जवाब: हमारा देशव्यापी आंदोलन चल रहा है। केंद्र सरकार में अगले चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा यही होगा कि एससी-एसटी एक्ट हटे। यदि हम गठबंधन से सरकार में आते हैं, तो एससी-एसटी एक्ट को अपने स्तर से अध्यादेश जारी कर रिपील (निरस्त) करेंगे। हम इसे लागू नहीं होने देंगे। सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों का हवाला देंगे, जिन्होंने इसे असंवैधानिक बताया था। सवाल: पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपकी क्या राय है? जवाब: देश में गृहयुद्ध की स्थिति है। एक तरफ सरदार पटेल थे। जिन्होंने देश को जोड़ा, और ये दो गुजराती हैं। जिन्होंने देश को छत-विक्षत कर दिया है। जो विदेशी आतंकवादी होता था वो धर्म पूछकर मारता था।लेकिन ये दो लोग देशी आतंकवादी हैं। जिन्होंने जातिवादी आतंकवाद स्थापित किया है। ये बच्चों को कैंपसों में लड़वा रहे हैं। इन्होंने सनातनी लोगों के खिलाफ जाकर गैर-सनातनियों का साथ दिया और घमंड से कहते हैं कि एक्ट को मजबूत किया है। यह विदेशी जनता पार्टी की सरकार है। जो केवल राज्य का बजट लूटने में लगी है। सवाल: बीजेपी तो हिंदू राष्ट्र की बात करती है। फिर आप उन्हें छद्म क्यों कह रहे हैं? जवाब: यह सब दिखावा है। हिम्मत है तो किसी हिंदू सम्मेलन में यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर बात करके दिखाएं। इन्होंने पूरे मीडिया को ब्लैकआउट कर रखा है ताकि सच्चाई बाहर न आए। बीजेपी के कई पदाधिकारी, पार्षद और विधायक मुझे अप्लाई कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि 50% कोर वोटर हट चुका है। केंद्र सरकार चुनाव लड़ के देख ले, इन्हें जीरो सीट मिलेगी। सवाल: योगी जी ने शंकराचार्य के बारे में कहा कि हर किसी को हम शंकराचार्य नहीं मान सकते, इस पर क्या कहेंगे? जवाब: सीधी सी बात है, हमारी सनातन संस्कृति का जो भी अपमान करेगा, प्रकृति उसकी परीक्षा लेगी। यह 'सूर्य भगवान' का वर्ष है और प्रकृति सबके साथ न्याय करेगी। ये लोग अपने ही कुकर्मों के लूप में फंसते जाएंगे। ये भी पढ़ें- अखिलेश बोले- बहुजन समाज से पुराना रिश्ता...आगे भी काम करेंगे:नसीमुद्दीन को सपा जॉइन कराई; क्या मायावती को ऑफर दिया? पश्चिम यूपी में मुस्लिमों के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया है। रविवार को अखिलेश यादव उन्हें साथ लेकर लखनऊ में सपा कार्यालय पहुंचे। वहां पार्टी की सदस्यता दिलाई। नसीमुद्दीन के साथ 15,758 लोगों ने भी सपा जॉइन की। इसमें ज्यादातर बसपा कार्यकर्ता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… ------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में महिलाएं बोलीं-हम हाथ जोड़ते रहे, पुलिस पीटती रही:25 लोगों को आई चोट, डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे थे
    Next Article
    आचार से लदी गाड़ी रोकी, कोतवाली भेजी गई:पहले छिपकली मिलने की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment