Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने विपक्ष को कौरव बताया:महिला बिल पर बोले- राहुल गांधी करते हैं आतंकवादियों का समर्थन

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे जगद्गुरु एवं श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाभारत में एक महिला का अपमान हुआ था, लेकिन भारत की संसद में महिला बिल का विरोध कर विपक्ष ने कौरवों जैसा कार्य किया है और करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। आचार्य कृष्णम् जनपद संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आजम कुरैशी की बेटी की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी भी मौजूद थे। गुरुवार रात शादी में शामिल होने के बाद वापस लौटते समय उन्होंने बंगाल चुनाव पर भी टिप्पणी की। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि उन्हें लगता है कि बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस जोश के साथ मतदान हो रहा है, उससे लगता है कि टीएमसी का सफाया होना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहने और बाद में माफी मांगने के सवाल पर आचार्य कृष्णम् ने कहा कि सबसे ज्यादा आतंकवादियों, माओवादियों और नक्सलियों का समर्थन राहुल गांधी करते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि खड़गे को इस बारे में सोचना चाहिए और यह ज्ञान राहुल गांधी को देना चाहिए। सांसद प्रियंका गांधी द्वारा राहुल गांधी की बात पर 'मोदी घर जाकर सोचते हैं' वाले बयान पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आचार्य कृष्णम् ने कहा कि वह प्रियंका गांधी पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि वह अभी कांग्रेस का चेहरा नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली का आरोप:नगर निगम के खिलाफ चालकों ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर 'सिल्हूट डांस बैटल' का आयोजन:मुरादाबाद के ट्यूलिप गार्डन में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment