Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिक्शे पर लिखे नंबर से हुई शव की पहचान:पुलिया के पास पड़ी मिली थी बॉडी, किराए पर रिक्शा चलाते थे

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई में शहर की नटवीर पुलिया के पास गुरुवार दोपहर मिले शव की पहचान शुक्रवार को हो गई। मृतक की पहचान उसके रिक्शे पर लिखे मोबाइल नंबर के जरिए हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के फूल बेहटा निवासी संतराम ने शव की पहचान अपने 39 वर्षीय छोटे भाई शिवपाल के रूप में की। शिवपाल देहात कोतवाली क्षेत्र के फूल बेहटा के रहने वाले थे और शहर में रिक्शा चलाते थे। उनके बड़े भाई संतराम ने बताया कि गुरुवार सुबह शिवपाल रिक्शा चलाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। गुरुवार दोपहर शहर की नटवीर पुलिया के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव के पास एक रिक्शा भी खड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एम्बुलेंस से शव को मेडिकल कॉलेज ले गई और पहचान न होने पर मोर्चरी में रखवा दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने रिक्शे पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान नुमाइश पुरवा निवासी लतीफ के रूप में बताई, जो किराए पर रिक्शा चलाते हैं। लतीफ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह रिक्शा फूल बेहटा निवासी शिवपाल को किराए पर दिया था। इसके बाद पुलिस ने लतीफ के माध्यम से शिवपाल के परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार को शिवपाल के बड़े भाई संतराम मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान अपने छोटे भाई के रूप में की। संतराम ने बताया कि शिवपाल की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। शिवपाल की कोई संतान नहीं थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा लिया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अरबपति कारोबारी की गोली लगने से मौत; बृजभूषण सिंह बोले- चुनाव में दिखा देंगे, प्रेमी ने दुल्हन की गाड़ी रोकी
    Next Article
    आगरा में 28 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा:तीन दिन में 75 हजार अभ्यर्थी आएंगे, पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment