Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग से बचने के लिए छत से कूदी महिला, मौत:पति गंभीर रूप से घायल, अमेरिका से लखनऊ आई बेटी को रेस्क्यू कर बचाया

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आग से बचने के लिए महिला दूसरी मंजिल की छत से कूद गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पति भी आग में झुलसकर घायल है। जबकि बेटी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। बेटा खुद ही बाहर निकल गया। घटना सोमवार सुबह अयोध्या रोड के नीलगिरी चौराहा के रोहतास इन्क्लेव की है। महिला की पहचान फ्लैट नंबर 73-74 में रहने वाली निदा रिजवी (45) के रूप में हुई है। उनके पति सैय्यद मोहम्मद अम्मार रिजवी (52) के हाथ और चेहरा झुलसा है। पति का हाथ और चेहरा झुलसा पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7:09 बजे कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। महिला को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति का हाथ और चेहरा झुलस गया है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग की 3 तस्वीरें देखिए... दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे। 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग बढ़ती गई। इस पर 3 गाड़ियों को और बुलाया गया। 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से फ्लैट की खिड़की, दरवाजे सब जल गए। प्लास्टर झड़ गया। गृहस्थी जलकर राख हो गई। अलमारी से मिले 11 लाख रुपए, करीब 2 घंटे चला ऑपरेशन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी इंदिरानगर कमलेन्द्र कुमार सिंह और एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने लगातार करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक अलमारी से 11 लाख रुपए नकद बरामद हुए, जिनमें 500-500 रुपए की गड्डियां थीं। नजर देने के लिए उठे थे सोमवार सुबह करीब 7 बजे निदा नजर देने के लिए उठीं। उन्होंने पहली मंजिल के पीछे वाले कमरे में दुआ घर बनाया था। नजर देने के लिए उन्होंने उसी कमरे में एक मोमबत्ती जलाई थी। जलती हुई मोमबत्ती गिर गई। उससे कार्पेट में आग लग गई। उसी से आग बढ़कर पूरे मकान में फैल गई। MBBS की पढ़ाई करती है बेटी मो. हाशिम, उनकी बेटी निदा रिजवी, बेटी के पति अम्मार रिजवी, बेटी जारा और बेटा जोहराब रिजबी घर में रहते हैं। बेटी जारा अमेरिका में एमबीबीएस फास्ट ईयर की छात्रा है। उसको आज वापस अमेरिका जाना था। शाम की फ्लाइट थी। इसके लिए घर वालों ने पूरी तैयारियां कर ली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर में दुपट्टे से लटकता मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजी बॉडी
    Next Article
    बिधनू में ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी, चालक लापता:गोताखोर तलाश में जुटे, डंपर ने अचानक ब्रेक लगाया तो बेकाबू हुआ ट्रैक्टर; 3 किमी का जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment