Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग से झुलसी बच्ची की लखनऊ में मौत:मां का इलाज जारी, चाचा ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव में 22 अप्रैल की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 11 बजे 6 वर्षीय बच्ची संध्या की मौत हो गई। मृतका के चाचा ने कमरे के रोशनदान से पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। अलियापुर निवासी रामू दिल्ली की एक जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। वे 12 अप्रैल को गांव आए थे। उनकी छोटी बहन ममता की शादी 20 अप्रैल को थी। रामू के छोटे भाई राधेश्याम ने बताया कि 22 अप्रैल की रात बिजली नहीं थी, जिसके कारण रामू अपने कमरे से उठकर छत पर सोने चले गए थे। कमरे में रामू की पत्नी 34 वर्षीय बेबी और उनकी बेटी संध्या लेटी हुई थीं। राधेश्याम ने आरोप लगाया कि उसी रात किसी ने कमरे के रोशनदान से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान कमरे में धमाका भी हुआ और दीवार की कुछ ईंटें भी गिर गईं। आग लगने से बेबी और संध्या गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें पहले बिलग्राम सीएचसी, फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। मंगलवार सुबह 11 बजे संध्या की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेबी का इलाज अभी भी चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। संध्या का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया। संध्या का एक बड़ा भाई निखिल है, जो अपनी नानी के यहां रहता है। राधेश्याम ने यह भी बताया कि बहन ममता की शादी के दौरान गांव के कुछ युवकों और बारातियों के बीच विवाद हो गया था। उस समय पुलिस को बुलाकर मामला शांत कराया गया था। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर सुरक्षा में लगी पुलिस:कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने रोक दी है ध्वस्तिकरण की कार्रवाई
    Next Article
    IPL- प्रभसिमरन सिंह की फिफ्टी:कूपर कोनोली को यशराज ने कैच कराया, राजस्थान के खिलाफ पंजाब स्कोर- 127/2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment