Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा भीमनगरी मंच पर कटा 31KG का केक:शोभायात्रा निकाली गई,कल उप मुख्यमंत्री आंबेडकर अनुयायियों को करेंगे सम्बोधित

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 31वीं भीमनगरी का आयोजन शाहगंज स्थित जीआईसी मैदान पर किया जा रहा है। इस अवसर पर भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की ओर से मुख्य मंच पर संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव को केक काटकर मनाया गया। समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर और महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब के जन्मदिन पर शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करते रहो का संदेश मंच से दिया गया। 31 किग्रा का केक काटकर लोगों में वितरित किया गया।समारोह में शिक्षा का भंडारा कार्यक्रम के अंतर्गत रामनगर पुलिया स्थित डॉ. आंबेडकर विद्यालय में करीब तीन सौ बच्चों को स्कुल बैग व स्टेशनरी भेंट की गई। आज शाम को बुद्ध वंदना कर थाईलैंड से आये विद्वान भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो भीम नगरी के उद्घाटन करेंगे और मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच से बाबा साहेब के अनुयायियों को सम्बोधित करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में मंच पर प्रख्यात पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही की संगीत संध्या का आयोजन होगा। शोभायात्रा निकाली गई बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कटरा गाड़ियांन स्थित डॉ. अंबेडकर भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शोभायात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान शोभायात्रा कमेटी के पदाधिकारी, डीसीपी यातायात सोनम, डीसीपी नगर सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी पश्चिमी आदित्य और एडीसीपी हिमांशु गौरव समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में संकटहरण हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस:बीरबल साहनी मार्ग पर सहस्रार्चन पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन
    Next Article
    कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment