Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में संकटहरण हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस:बीरबल साहनी मार्ग पर सहस्रार्चन पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के बीरबल साहनी मार्ग, पुराना हैदराबाद स्थित श्री संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर के पट खुलते ही हनुमानजी का अष्टगंध से स्नान कराया गया। इसके बाद विधि-विधान से उनका आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान वातावरण मंत्रोच्चार और घंटियों की ध्वनि से गूंज उठा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान को बूंदी और कचौड़ी का भोग लगाया गया पं. दिनेश दीक्षित, आचार्य पवन मिश्रा, सुधांशु शुक्ल, प्रमोद कुमार और पं. दिनेश कुमार मिश्र ने मिलकर सहस्रार्चन पूजन संपन्न कराया। हवन-पूजन के बाद भगवान को बूंदी और कचौड़ी का भोग लगाया गया। भोग के तुरंत बाद भंडारे की शुरुआत हुई, जो देर रात तक जारी रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम होते ही मंदिर परिसर का माहौल और भी भक्तिमय हो गया। पुलिस लाइन से आए हनुमत भक्तों की अगुवाई में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भजन संध्या में विनीता सिंह, रौशनलाल और सुभाष अरोड़ा ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये रहे मौजूद पूरे दिन चले इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अजय मेहरोत्रा, एसडी सावंत, चैतन्य अग्निहोत्री, बीके सक्सेना, सिद्धार्थ अग्रवाल, ज्योति किरन रतन सहित कई गणमान्य व्यक्ति और भक्तगण उपस्थित रहे। इस स्थापना दिवस समारोह ने मंदिर की धार्मिक और सामाजिक पहचान को और मजबूत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोदाम के बाहर खड़ा ई रिक्शा 20 मिनट में चोरी:प्रयागराज में पीड़ित को 6:30 घंटे तक दौड़ाने के बाद भी नहीं की कार्रवाई
    Next Article
    आगरा भीमनगरी मंच पर कटा 31KG का केक:शोभायात्रा निकाली गई,कल उप मुख्यमंत्री आंबेडकर अनुयायियों को करेंगे सम्बोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment