Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा डायसिस के बिशप करा रहे धर्मांतरण:आदिवासी परिवारों को पैसे दिए, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के आगरा डायसिस के बिशप विजय कुमार नायक समेत अन्य लोगों पर संस्था के धन का गबन कर निजी लाभ लेने और उस धन को धर्मांतरण में इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि विजय कुमार नायक मूल रूप से ओडिशा के जिला कंधामाल के दारिंगबाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं। वर्तमान में आगरा डायसिस के बिशप हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आगरा डायसिस के खातों से धन का गबन किया। संस्था के धन को अवैध रूप से अपने पैतृक स्थान दारिंगबाड़ी ट्रांसफर कर निजी लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा है। वादी ने बताया कि विजय पहले ओडिशा के फूलवनी डायसिस में बिशप रह चुके हैं। वह चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के मॉडरेटर भी रहे हैं। उन्हें आगरा डायसिस की आर्थिक स्थिति, यहां संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों और उनकी आय के बारे में जानकारी मिली। साजिश के तहत अपना स्थानांतरण आगरा करा लिया। यहां के संस्थानों के फंड में अनियमितताएं शुरू कर दीं। आगरा डायसिस के खातों से धन निकालकर ओडिशा के दारिंगबाड़ी में सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है। संस्था के फंड को अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर किया गया। उस धन का उपयोग कथित रूप से गरीब और आदिवासी परिवारों के धर्मांतरण में किया जा रहा है। आरोपियों ने धन उगाही और गबन के लिए एक संगठित गिरोह बना रखा है। जोगेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत थाना हरीपर्वत पुलिस और पुलिस आयुक्त से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने 24 मार्च 2026 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के इंदिरानगर में जमकर नारेबाजी:मुर्दाबाद के लगे नारे, बिजली विभाग के कर्मचारियों को पैदल लेकर गांव तक गए लोग
    Next Article
    हापुड़ में ब्राह्मण महासभा की बैठक:परशुराम जयंती समारोह की तैयारियों पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment