Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में बिजली समस्या का समाधान:परिवहन मंत्री ने अधीक्षण अभियंता को दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र की चार ग्राम सभाओं में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, बैरिया विधानसभा के बेलहरी ब्लॉक की ग्राम सभाएं बेलहरी, मुड़ाडीह, बघऊंच और भरखोखा—वर्तमान में सोनवानी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां से मिलने वाली बिजली आपूर्ति बेहद खराब और अनियमित है, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। इस समस्या को जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि इन ग्राम सभाओं को सोनवानी उपकेंद्र से हटाकर विद्युत उपकेंद्र दीघार से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें बेहतर और निर्बाध बिजली मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया के अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने जनहित में शीघ्र कार्रवाई करते हुए संबंधित गांवों को दीघार उपकेंद्र से जोड़ने और बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रियंका हत्याकांड, परिजनों ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी मांगी:साजिशकर्ता को गिरफ्तार न करने का आरोप, बुलडोजर चलाने की मांग
    Next Article
    भाजपा ने दिवंगत नेता के बेटे को बनाया प्रत्याशी:मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी ने भी किया नामांकन, राजनीतिक सरगर्मी तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment