Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रियंका हत्याकांड, परिजनों ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी मांगी:साजिशकर्ता को गिरफ्तार न करने का आरोप, बुलडोजर चलाने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा के चर्चित प्रियंका हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हत्या में एक और आरोपी के शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस मुख्य साजिशकर्ता को बचा रही है, जिसने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। न्याय न मिलने पर परिवार ने आगे शिकायत करने की बात कही है। यह मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर इलाके में बीती 14 अप्रैल को हुई प्रियंका की हत्या से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में सुमित और धर्मेंद्र नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मृतका के पिता और भाई का दावा है कि असली मास्टरमाइंड अभी भी कानून की गिरफ्त से बाहर है। मृतका के पिता मानिकचंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जिन दो लोगों को जेल भेजा है, वे महज मोहरे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी भूरा सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों के अनुसार, भूरा सिंह पिछले कई सालों से प्रियंका को परेशान कर रहा था और उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी। प्रियंका के भाई पुष्पेंद्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया सुमित, भूरा सिंह का ही ड्राइवर है। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका का रिश्ता तय होने के बाद इन लोगों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और साजिश के तहत उसकी जान ले ली। हालांकि, पुलिस ने बताया है कि अब तक की जांच में भूरा सिंह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। परिवार अब प्रशासन से भूरा सिंह को गिरफ्तार करने, उसका एनकाउंटर करने या उसे फांसी दिए जाने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई है। मामले पर पुलिस का पक्ष भी सामने आया है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। विवेचना जारी है और यदि जांच के दौरान कोई भी नया तथ्य या सबूत सामने आता है, तो दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोज गांधी कॉलेज में नारी शक्ति पदयात्रा शुरू:नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत शिक्षिकाओं-छात्राओं ने लिया हिस्सा
    Next Article
    बलिया में बिजली समस्या का समाधान:परिवहन मंत्री ने अधीक्षण अभियंता को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment