Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा एक्सप्रेसवे पर चार वाहनों की भिंड़त, 10 घायल:उन्नाव में ट्रेलर चालक को नींद आने से हुआ हादसा, 4 की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के औरास में आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे चार वाहनों की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए है, वही 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा ट्रेलर चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होने से रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया, जिससे चार वाहन आपस में टकरा गए। घटना की तस्वीरें पढ़िए पूरा घटनाक्रम ट्रेलर चालक को नींद आने से हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए लखनऊ से आगरा जा रही लेन में पहुंच गया। वहां सामने से आ रहे 18 चक्का ट्राला (नंबर UP 17 AT 1918) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्राला का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक वोल्वो डबल डेकर बस (नंबर AR 20 B 0958) भी ट्रेलर से जा टकराई। बस में उस समय 49 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस के पीछे चल रहा पिकअप वाहन (नंबर UP 30 AT 8988) भी बस से पीछे से भिड़ गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती घटना की सूचना मिलते ही औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा पुलिस बल और यूपीडा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) औरास भेजा गया। दुर्घटना में बस सवार 6 यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, जिनका इलाज सीएचसी में किया गया। कुल 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में ब्राह्मण महिला को चिकन परोस दिया:झांसी में हालत बिगड़ी तो रेलकर्मी बोले-कुछ नहीं होगा नींबू पानी पी लो, रातभर हुईं उल्टियां
    Next Article
    9वीं की छात्रा से रेप, आरोपी हिरासत में:शौच के लिए खेत गई थी, गांव के युवक ने ही वारदातो को दिया अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment