Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत:सहजनवा क्षेत्र के डुमरैला गांव में हादसा, जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के सहजनवां ब्लॉक अंतर्गत हरपुर बुदहट क्षेत्र के डुमरैला गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 वर्षीय रामेश्वर विश्वकर्मा की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वर विश्वकर्मा मंगलवार को बांसगांव के मुख्य बाजार क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मौजूद थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रॉली में दो अन्य लोग भी सवार थे, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। ये दोनों भी उसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार, रामेश्वर विश्वकर्मा अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे। चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे होने के कारण वह परिवार के लाडले थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। इस अचानक हुए हादसे से परिवार सदमे में है। घटना की खबर मिलते ही गांव और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रामेश्वर की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICAI रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा:नैना अग्रवाल रहीं टॉपर, ऑल इंडिया में 12वीं रैंक
    Next Article
    कानपुर पुलिस की चेन लुटेरे से मुठभेड़:पैर में गोली मारकर एक को पकड़ा, दूसरा फरार; स्कूटी पर लिखा था- एडवोकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment