Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में पति-पत्नी की गई जान, तीन बच्चे हुए अनाथ

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। यह घटना थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला माकरौल के पास शाम करीब 5:45 बजे हुई। एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुरैना जिले के थाना बसैया अंतर्गत ग्राम जिगनी निवासी 40 वर्षीय मुकेश यादव और उनकी पत्नी सीमा के रूप में हुई है। दंपति बमरौली अहीर गांव में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर और बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगला माकरौल के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण वन-वे व्यवस्था लागू है। इस वजह से अक्सर जाम लगता है और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। मृतक दंपति अपने पीछे 15, 12 और 10 वर्ष के तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार और गांव में गहरा दुख है। थाना मलपुरा के अपराध निरीक्षक सचिन जावला ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी में हुए दो रोमांचक मैच:एयरफोर्स और हरियाणा की हुई जीत, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
    Next Article
    गोरखपुर में गुरुवार को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित:सीएम ग्रिड- लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment