Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गुरुवार को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित:सीएम ग्रिड- लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत होने वाले कार्य और शहर में रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के कारण गुरुवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने शटडाउन का समय और प्रभावित फीडरों की सूची जारी करते हुए उपभोक्ताओं से पहले से तैयारी करने की अपील की है। तीन फीडरों की आपूर्ति तीन घंटे रहेगी बंद विद्युत विभाग के अनुसार रामजानकी नगर, कृष्णा नगर और मोती पोखरा फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान इन क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह बाधित रहेगी। लाइन शिफ्टिंग व रोड चौड़ीकरण से कई और फीडर प्रभावित इसके अलावा रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 KV रामगढ़ फीडर, विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के 11 KV लालपुर टीकर फीडर, विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 KV पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विद्युत उपकेंद्र सूरजकुंड तथा विद्युत उपकेंद्र पीपीगंज के 11 KV बड़हरा फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग की अपील, पहले निपटा लें जरूरी काम विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तय समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में पति-पत्नी की गई जान, तीन बच्चे हुए अनाथ
    Next Article
    फतेहपुर में ऑटो-कार की टक्कर में जवान की मौत:पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 2013 में वायुसेना में हुई थी नियुक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment