Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के सीकरी में दो पक्षों में संघर्ष:छतों से हुआ पथराव, दो दर्जन लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर सीकरी आगरा के विकासखंड क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के गांव सुपहरा में गूल (सिंचाई नाला) पर कथित कब्जे को लेकर उपजा विवाद गुरुवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर पथराव हुआ। इसमें करीब 20 से 25 लोगों के घायल होने की बात कही गई है। पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी में कराया गया। बताया गया है कि गुरुवार दिन में गांव के दर्जन भर किसान उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। किसानों ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चक संख्या 93 से चकरोड के रास्ते गुजरने वाली गूल, जिससे लगभग 100 से अधिक किसानों की करीब 500 बीघा भूमि की सिंचाई होती थी, उसे गांव के कुछ लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। किसानों का आरोप है कि 17 दिसंबर को गूल का एक हिस्सा तोड़ा गया था, जिससे फसलें सूखने लगीं। शिकायत के बाद भी समाधान न होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने कार्रवाई की मांग की थी। किसानों का यह भी आरोप है कि बीती रात कुछ लोग शेष गूल को भी नुकसान पहुंचा गए, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया। गुरूवार देर रात करीब 10 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छतों से पथराव किया गया। लाठी डंडे भी चले। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों में हरिशंकर पुत्र ख्यालीराम, नीलम पत्नी हरिशंकर तथा फतेह सिंह पुत्र मुंशीलाल शामिल बताए जा रहे हैं। अन्य घायलों में बबलू पुत्र विप्ती राम, साहब सिंह पुत्र बाबूलाल, दिगंबर पुत्र ख्याली राम, ख्यालीराम पुत्र बाबूलाल, सपना पुत्री पीतम सिंह, रामेश्वर उर्फ शनि पुत्र रामेश्वर आदि के नाम सामने आए हैं। द्वितीय पक्ष से घायल बताए गए लोगों में आशा देवी पत्नी प्रदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह, लोंगा देवी पत्नी नेत्रपाल, सीमा देवी पत्नी पदम सिंह, कंचन देवी पत्नी ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार पुत्र बहादुर सिंह तथा बहादुर सिंह पुत्र हाकिम सिंह शामिल हैं। सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश चुनाव- BNP ने 53 सीटें जीतीं:जमात गठबंधन के खाते में 38 सीटें, वोटों की गिनती जारी; बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी
    Next Article
    मुरादाबाद में दामाद ने सास के सीने में गोली दागी:दामाद तमंचे से धमका रहा था, सास बोली-चल जा खिलौना अपने पास रख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment