Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में दामाद ने सास के सीने में गोली दागी:दामाद तमंचे से धमका रहा था, सास बोली-चल जा खिलौना अपने पास रख

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक युवक ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सास ने नशा करने पर दामाद को टोका था। इसके बाद दामाद ने तमंचा दिखाकर अपनी सास को धमकाया। तमंचा देख सास ने दामाद से कहा- चल जा ये खिलौना अपने पास रख। इतना सुनते ही दामाद ने सास के सीने में गोली दाग दी। हत्या करने के बाद दामाद अपने साथी समेत मौके से फरार हो गया। घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में करुला जयंतीपुर सफेद कोठी के पास की है। रुखसाना (50 साल) पत्नी शकील की उसके सबसे बड़े दामाद दिलनवाज उर्फ टुट्‌टन ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार को रात करीब 9 बजे की है। रुखसाना की चार बेटी और तीन बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी साहिबा के पति दिलनवाज ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की चश्मदीद रुखसाना की दूसरी बेटी जैनब ने बताया- शाम को मेरी बहन के पति दिलनवाज आए थे। वो नशा करते हैं। उन्होंने घर में बैठकर शराब पी और खाना खाया। उनके साथ उनका एक दोस्त भी था। मेरी मां ने उनसे कहा कि तुम नशा करते हो सुधर जाओ। इस पर दोनों के बीच कुछ बहस हो गई। जैनब के मुताबिक, इतने में दिलनवाज ने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर रुखसाना को डराना शुरू कर दिया। उसने एक बार तमंचा चलाया लेकिन वो खाली था। जैनब बोली- मेरी मां को भी लगा कि दिलनवाज मजाक कर रहा है। इसके बाद दिलनवाज ने अपने एक दोस्त को बुला लिया। वो खुद वाशरूम चला गया। वाशरूम से लौटकर आकर फिर से दिलनवाज ने रुखसाना से कहा कि अब धी-दामाद वाली हो गई हो सुधर जाओ। नहीं तो तुम्हें गोली मार दूंगा। जैनब ने बताया- इतना सुनते ही उसकी मां रुखसाना ने दामाद दिलनवाज से कहा कि जाओ अपने इस खिलौने से मुझे मत डराओ, अपना खिलौना अपने पास रख लो। इतना सुनते ही दिलनवाज ने गोली चला दी। गोली रुखसाना के सीने में लगी और वो मौके पर ही गिर पड़ी। हत्या के बाद दिलनवाज और उसका साथी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आरोपी दिलनवाज की भी तलाश कर रही है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के सीकरी में दो पक्षों में संघर्ष:छतों से हुआ पथराव, दो दर्जन लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
    Next Article
    बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता और लिपिक निलंबित:फर्रुखाबाद में भ्रष्टाचार और मनमानी ट्रांसफर-पोस्टिंग के आरोप में एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment