Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के दो युवकों की मनिया में मौत:होली खेलने धौलपुर जा रहे थे, कार ने बाइक में मारी टक्कर

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा से धौलपुर में होली खेलने जा रहे तीन बाइक सवारों को सामने से आ रही कार ने मनिया के हनोता चौकी के पास टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए धौलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात चिंताजनक होने पर उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया गया है। डौकी क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी ऋषभ पुत्र गोधन सिंह 24 वर्ष, दुर्गेश पुत्र छोटे लाल 18 वर्ष और वीरेन्द्र पुत्र गीताराम 15 वर्ष निवासीगण अमरूपुरा थाना सैंया हलवाई का काम करते हैं। उनका एक साथी धौलपुर में रहता है। बुधवार की दोपहर को ऋषभ गांव अमरूपुरा अपने साथियों से मिलने आया था, तभी तीनों युवकों ने अपने साथी के घर धौलपुर में होली खेलने जाने की योजना बनाई। तीनों दोस्त एक बाइक पर बैठ कर धौलपुर जा रहे थे। धौलपुर की ओर से आ रही कार ने मनिया के हनौता चौकी के पास बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। मनियां पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को उपचार के लिए धौलपुर जिला अस्पताल भेजा था, जिसे गम्भीर अवस्था में होने के कारण आगरा रैफर कर दिया गया है। कार में सवार लोग घटना के बाद मौके पर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। कार को थाना मनिया पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक ऋषभ और दुर्गेश अविवाहित थे। वे हलवाई का काम करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में पुलिसकर्मियों ने खेली होली,VIDEO:डीएम-एसपी और सीडीओ ने भी रंग लगाया, गानों पर जमकर किया डांस
    Next Article
    कानपुर में कल रहेंगे CM योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष:RSS की बैठक में शामिल होंगे, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment