Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कल रहेंगे CM योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष:RSS की बैठक में शामिल होंगे, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

    3 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर कल यानी शुक्रवार को सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कानपुर पहुंचेंगे। वह नवाबगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान 2027 के चुनाव को लेकर अहम मंथन होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश के राजनीतिक माहौल, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। यूजीसी नियमों में बदलाव और प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर उठे विवाद के बाद बने हालात पर भी विचार-विमर्श प्रस्तावित है। गुरुवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल समेत कई अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण किया। रोडमैप हो सकता है तैयार होली के रंगों के बीच प्रदेश की राजनीति के रंग को समझने के लिए यह बैठक खास मानी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव का रोडमैप भी तैयार होगा। वहीं कार्यक्रम को लेकर नगर निगम, जिला प्रशासन, केस्को समेत तमाम विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने मे जुटे हैं। पुलिस कमिश्नर ने देखा हेलीपैड पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सीएसए स्थित हेलीपैड का पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड कैंपस, आने-जाने का रूट, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट, सुरक्षा घेरा तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के दो युवकों की मनिया में मौत:होली खेलने धौलपुर जा रहे थे, कार ने बाइक में मारी टक्कर
    Next Article
    एनकाउंटर में दोनों बेटों को खोने वाले पिता का दर्द:बुनियाद अली बोले- कुछ तो सच्चाई है, मैं दोनों का वो हाल करता जो पुलिस ने भी नहीं किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment