Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा किले में चौथी बार मनाई जाएगी शिवाजी महाराज जयंती:अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान द्वारा 19 फरवरी को होगा कार्यक्रम, महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम आएंगे

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती लगातार चौथे साल मनाई जाएगी। इसके लिए भव्य तैयारी की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल सहित कई अन्य वीवीआई शामिल होंगे। कार्यक्रम आगरा किले में शाम 6 बजे से शुरू होगा। महाराष्ट्र की संस्था अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान द्वारा पिछले 3 साल से लगातार शिवाजी महाराज की जयंती पर 19 फरवरी को आगरा किले में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और शौर्य की कहानी का प्रदर्शन किया जाता है। शिवाजी महाराज के स्वाभिमान का साक्षी है आगरा किला बुधवार को अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया-आगरा किला छत्रपती शिवाजी महाराज के स्वाभिमान का साक्षी है। इसी किले में छत्रपती शिवाजी महाराज ने औरंगजेब को करारा जबाब दिया था। कपटी औरंगजेब की कैद से छत्रपती शिवाजी महाराज ने मुक्ति प्राप्त की और स्वराज्य को मजबूत किया। उन्होंने बताया-पिछले 3 साल से महाराष्ट्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, पुरातत्व विभाग और आगरावासियों के सहयोग से अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान ने आगरा किले में शिवाजी जयंती उत्सव सफलतापूर्वक मनाया। इस बार भी चौथे वर्ष शिवजयंती उत्सव, उत्साह और भव्यता से मनाया जाएगा। आगरा किला भगवामय हो जाएगा। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान संयोजक है तथा महाराष्ट्र सरकार का सांस्कृतिक विभाग सह-संयोजक है। ये होंगे कार्यक्रम आगरा किले में शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस भव्य शिवजयंती उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित लेजर शो मुख्य होगा। इसके साथ ही गौरवान्वित करने वाले गीत, शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका आदि की प्रस्तुति होगी। ये वीवीआईपी आएंगे कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ने बताया-396 के जयंती उत्सव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय सीआर पाटिल के साा ही राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, महाराष्ट् सरकार के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार आदि मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में में युवक की मौत:ई-रिक्शा के लिए लोन लिया था, पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था
    Next Article
    रमजान का चांद दिखते ही बाजारों में रौनक:खजूर की मिठास के बीच फलों की महंगाई ने बढ़ाई चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment