Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी के साथ अयोध्या में रेप किया:मजदूरी मांगने गई तो दोस्त के कमरे में बंद कर रेप कर डाला

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में महिला सफाईकर्मी ने अपने सुपरवाइजर समेत 3 लोगों पर रेप और इसमें सहयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने का प्रयास तेज कर दिया है। बलात्कार व धमकी देने के सम्बन्ध में पीड़िता की तहरीर पर धारा 64(1).351(3). 127(2). बीएनएस ( 376.506. 342भादवि0) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने इस घटना की सूचना पुलिस को 17 फरवरी को दी है। बाराबंकी की रहने वाली पीड़िता ने.सलमान (नगर निगम में सफाई कर्मा का सुपरवाईजर) रेखा और नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार वह अयोध्या नगर निगम में सफाई कर्मी है और उसके पति उसी में काम करते है। उसके सुपरवाईजर सलमान द्वारा प्रार्थिनी की मजदूरी कई बार मांगने के बावजूद नही दिया गया। उसकी मजदूरी दिलाने का झांसा देकर रेखा पीड़िता को सलमान के पास ले गयी। सलमान उसे रामकथा पार्क स्थित अपने दोस्त नाजिम के कमरे में ले गया। नाजिम ने बाहर से दरवाजा बन्ध कर दिया। इसके बाद सलमान ने उसके साथ जबदस्ती रेप किया। बाद में सलमान व सलमान की पत्नी द्वारा धमकी दी गयी । इस मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक ओम प्रकाश को सौंप दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिनहट में पड़ोसी ने महिला से रेप किया:जबरन घर में घुसा, कठौता झील के पास से आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ राज्य संग्रहालय में 'कला अभिरुचि पाठ्यक्रम' शुरू:संस्कृति विभाग की पहल पर 18 से 28 फरवरी तक चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment