Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्पेक्टर श्रीनिवास का 2 साल पहले तबादले का आदेश जारी:इंस्पेक्टरों की उपलब्धता के बावजूद प्रभार बदलने में हो रही देरी

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में अकबरपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय का तबादला आदेश जारी हुए लगभग दो साल हो चुका है। इसके बावजूद वे अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार तबादले के बावजूद श्रीनिवास पांडेय के पद पर बने रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे सत्ता के संरक्षण और पुलिस विभाग में उनके मजबूत नेटवर्क का परिणाम मान रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा का विषय है कि जिले में कई अन्य इंस्पेक्टरों की उपलब्धता के बावजूद प्रभार बदलने में देरी हो रही है। लंबे समय तक एक ही अधिकारी का एक पद पर बने रहना सामान्य प्रशासनिक परंपराओं के विपरीत माना जाता है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि यदि तबादला आदेश जारी हो चुका है, तो उसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि इससे व्यवस्था में संतुलन और जवाबदेही बनी रहेगी। वहीं, कुछ लोग इसे केवल प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी के रूप में देख रहे हैं। अकबरपुर कोतवाली का प्रभार संभालने के लिए विभाग के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है, या इसके पीछे कोई और कारण है। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि यह एक प्रशासनिक मामला है और 'अंडर ट्रांसफर' किसी को भी तैनात किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा रखने पर तनाव:प्रयागराज में दो पक्ष हुए आमने-सामने, कई थानों की फोर्स बुलाई गई, अफसर मौके पर
    Next Article
    चिनहट में पड़ोसी ने महिला से रेप किया:जबरन घर में घुसा, कठौता झील के पास से आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment