Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा किला में शिवाजी महाराज की वीरगाथा गूंजेंगी:महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे, शाम 6 बजे होगा उद्धाटन

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती लगातार चौथे साल मनाई जाएगी। इसके लिए भव्य तैयारी की गई है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे। वे 2 घंटे कार्यक्रम में रुकेंगे। इस दौरान आगरा किले में शिवाजी महाराज की वीरगाथा गूंजेगी। शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित लेजर शो और नाटक भी होगा। महाराष्ट्र की संस्था अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान द्वारा पिछले 3 साल से लगातार शिवाजी महाराज की जयंती पर 19 फरवरी को आगरा किले में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और शौर्य की कहानी का प्रदर्शन किया जाता है। सीएम देवेंद्र फडणवीस आज शाम 6.30 बजे खेरिया हवाई अड्‌डे पर आएंगे। शाम 7.30 बजे आगरा किला पहुंचेंगे। वे यहां रात 9.15 बजे तक रुकेंगे। शिवाजी महाराज ने स्वराज को मजबूत किया अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने बताया-आगरा किला छत्रपती शिवाजी महाराज के स्वाभिमान का साक्षी है। इसी किले में छत्रपती शिवाजी महाराज ने औरंगजेब को करारा जबाब दिया था। कपटी औरंगजेब की कैद से छत्रपती शिवाजी महाराज ने मुक्ति प्राप्त की और स्वराज्य को मजबूत किया। उन्होंने बताया-पिछले 3 साल से महाराष्ट्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, पुरातत्व विभाग और आगरावासियों के सहयोग से अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान ने आगरा किले में शिवाजी जयंती उत्सव सफलतापूर्वक मनाया। इस बार भी चौथे वर्ष शिवजयंती उत्सव, उत्साह और भव्यता से मनाया जाएगा। आगरा किला भगवामय हो जाएगा। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान संयोजक है तथा महाराष्ट्र सरकार का सांस्कृतिक विभाग सह-संयोजक है। ये होंगे कार्यक्रम आगरा किले में शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस भव्य शिवजयंती उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित लेजर शो मुख्य होगा। इसके साथ ही गौरवान्वित करने वाले गीत, शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका आदि की प्रस्तुति होगी। औरंगजेब ने मीना कोठी में कैद रखा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्विवद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व एचओडी प्रो. सुगम ने बताया- छत्रपति शिवाजी महाराज अपने बेटे संभाजी के साथ 12 मई, 1666 को आगरा पहुंचे थे। मुगल बादशाह औरंगजेब शिवाजी महाराज के पराक्रम से परेशान था, इसीलिए उसने उनसे संधि करने की योजना बनाई। आगरा किला में शिवाजी महाराज ने भरे दरबार में अपनी नाराजगी जाहिर की। औरंगजेब के सैनिकों ने छल से शिवाजी महाराज और उनके बेटे संभाजी को आगरा किला में बंदी बना लिया था। आगरा किला में बंदी बनाया गया। इसलिए अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान द्वारा पिछले 4 साल से यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बनाई जा रही है। फलों की टोकरी में बैठकर औरंगजेब को दिया था चकमा औरंगजेब की कैद में छत्रपति शिवाजी 99 दिन तक रहे। अगस्त 1666 में उन्होंने औरंगजेब से बीमारी का बहाना बनाया। जल्द अच्छे होने के लिए शिवाजी महाराज गरीबों में फल बांटने लगे। कहा जाता है कि इन्हीं फलों की टोकरी में बैठकर वह अपने बेटे संभाजी के साथ औरंगजेब की कैद से निकल गए। केसरिया रंग में रंग जाता है आगरा किला शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किला पूरा केसरिया रंग में रंगा नजर आता है। वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारे गूंजते हैं। पूरा माहौल भगवामय नजर आता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CHC के पीछे कूड़े में लगी आग, VIDEO:एम्बुलेंस जली, दमकल ने काबू पाया, शरारती तत्वों के धूम्रपान से आग की आशंका
    Next Article
    युवक ने दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाया आग:सिद्धार्थनगर में सीसीटीवी में सामानों पर पेट्रोल छिड़कता दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment