Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाया आग:सिद्धार्थनगर में सीसीटीवी में सामानों पर पेट्रोल छिड़कता दिखा

    6 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के कडजहवा गांव में एक दुकान पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना सामने आई है। यह वारदात 18 और 19 फरवरी की दरम्यानी रात करीब 3:34 बजे हुई, जिसका पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। गांव निवासी पवन की मकान से सटी दो दुकानें हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश युवक दुकान के पास आता दिखाई दे रहा है। वह दुकान के शटर के बाहर रखे नमक, गेहूं, चावल और अन्य सामानों पर पेट्रोल छिड़कता है। इसके बाद युवक आग लगाकर मौके से फरार हो जाता है। आग लगते ही दुकान के बाहर रखा सामान जलने लगा और लपटें उठने लगीं। हालांकि, दुकान का शटर लोहे का होने के कारण आग दुकान के भीतर नहीं फैल सकी। बाहर रखा अनाज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन आग सीमित दायरे में ही रही। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पवन ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा किला में शिवाजी महाराज की वीरगाथा गूंजेंगी:महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे, शाम 6 बजे होगा उद्धाटन
    Next Article
    समलैंगिक संबंध का दबाव देने पर शमीम की हत्या:48 घंटे में बुलंदशहर पुलिस ने किया खुलासा, पेंटर ने उतारा मौत के घाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment