Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा लोक अदालत में 7,82,608 मामलों का हुआ निस्तारण:1,40,263 वाहन चालान हुए क्लीयर, फैमिली कोर्ट में 37 मामलों का हुआ समाधान

    10 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी कचहरी सहित जिला और तहसील स्तर पर आयोजित इस लोक अदालत में 7,82,608 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में करोड़ों रुपये की प्रतिपूर्ति और जुर्माने की राशि भी निर्धारित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश तृप्ता चौधरी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी नरेंद्र कुमार पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुष्कर उपाध्याय सहित कई न्यायिक अधिकारी, बैंक और मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, वादकारी मौजूद रहे। लोक अदालत में जिला जज और अन्य अपर जिला जजों ने 808 मामलों का निस्तारण करते हुए 84 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। परिवार न्यायालय और अतिरिक्त परिवार न्यायालयों में 37 मामलों का निपटारा किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 107 मामलों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्षों को 10 करोड़ 35 लाख 40 हजार 722 रुपये की प्रतिपूर्ति राशि दिलाई गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज और अन्य न्यायालयों में कुल 7,647 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें 65 लाख 15 हजार 712 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला उपभोक्ता आयोग, स्थायी लोक अदालत और कॉमर्शियल कोर्ट में भी 20 मामलों का निपटारा हुआ, जिनमें 22 लाख 84 हजार 25 रुपये की राशि अधिरोपित की गई। वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से 1,40,263 मोटर वाहन चालानों का निस्तारण किया गया। वहीं विभिन्न बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से जुड़े 815 मामलों का प्री-लिटिगेशन के जरिए निपटारा हुआ, जिसमें 12 करोड़ 37 लाख 54 हजार रुपये की समझौता राशि तय हुई। लोक अदालत के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर में पूछताछ केंद्र और हेल्प डेस्क भी बनाए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से हेल्थ चेकअप के लिए चिकित्सा सहायता डेस्क भी लगाया गया। पूरे परिसर में वादकारियों और अधिवक्ताओं की काफी भीड़ रही और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में गैस किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश, महंगाई पर सरकार को घेरा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में यात्रियों को बैठाने पर भिड़े परिचालक, VIDEO:उरई-इटावा डिपो के कंडक्टरों में कहासुनी, धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment