Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 12वीं में पेंटर की बेटी काजल बनी टॉपर:94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, दूसरे नंबर पर रहीं अंजली

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है। आगरा में श्रीमती भगवती देवी जैन कन्या इंटर कॉलेज की काजल कुमारी ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। काजल के पिता पेंटर है। बेटी की सफलता पर पूरा परिवार खुश है। मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर श्री नरायन इंटर कॉलेज जऊपुरा की अंजली रहीं। इस बार आगरा में इंटर की परीक्षा में कुल 61,689 परीक्षार्थी ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 60456 शामिल हुए, इसमें से 50099 पास हुए हैं। 83.01 रिजल्ट रहा। आगरा प्रदेश में 33वें नंबर पर रहा। पिछले साल 76.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। जेल से पेपर देने वाले 15 पास इंटर में इस बार जेल में निरुद्ध 17 बंदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 15 ने परीक्षा पास कर ली है। जेल से परीक्षा देने वाले 88 प्रतिशत छात्र पास हो गए हैं। ये हैं जिले के टॉप 10 स्टूडेंट पिछले साल की बात करें तो इंटर में आगरा का परीक्षा परिणाम 76.47 प्रतिशत रहा था। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज फतेहाबाद के शिवकुमार गोला ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया था। पिछले 5 साल में ऐसा रहा रिजल्ट यहां देख सकते हैं रिजल्ट यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पराग डेयरी में लगी आग:लोहे को स्क्रब करते हुए उठी चिंगारी, डीजल पाइप तक पहुंची; फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में काबू पाया
    Next Article
    कुशीनगर में वामपंथी मोर्चा का प्रदर्शन:नोएडा मजदूर आंदोलन पर सरकार की कार्रवाई के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment