Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में वामपंथी मोर्चा का प्रदर्शन:नोएडा मजदूर आंदोलन पर सरकार की कार्रवाई के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में वामपंथी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नोएडा में हुए मजदूर आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार की कार्रवाई के विरोध में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने नोएडा में हुए मजदूर आंदोलन के बाद संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। ज्ञापन के माध्यम से मोर्चा ने पांच सूत्रीय मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से गिरफ्तार मजदूर नेताओं और पत्रकारों की तत्काल रिहाई की मांग शामिल थी। साथ ही, मजदूर आंदोलनों पर कथित दमन को तुरंत बंद करने की बात कही गई। 3 तस्वीरें देखिए… कार्यकर्ताओं ने चार नए लेबर कोड को वापस लेकर पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने की भी मांग उठाई। इसके अलावा, मजदूरों के लिए न्यूनतम 26,000 रुपये प्रतिमाह वेतन लागू करने और स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। इस प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष इस्लाम अंसारी, मतिउल्लाह, इद्रीश, अर्जुन, जवाहर, शशुद्दीन, रामचंद्र यादव, आकाश प्रसाद, मोहन प्रसाद, रामप्रसाद गौड़, सुरेश पटेल और नंदलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 12वीं में पेंटर की बेटी काजल बनी टॉपर:94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, दूसरे नंबर पर रहीं अंजली
    Next Article
    नोएडा: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित:देवेश कुमार जिला टॉपर, छात्र वेबसाइट पर देखें परीक्षा परिणाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment