Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 3 दिनों तक हीटवेव का रेट अलर्ट:43°C तापमान पहुंचा, 26-27 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 23 से 25 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज लू चलने से लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाएगा। तापमान एक बार फिर 43°C तक पहुंच चुका है, जबकि गुरुवार को इसके 45°C पार करने की संभावना जताई गई है। राहत की बात यह है कि 26 और 27 अप्रैल को बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.6°C बढ़कर 43°C पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4°C बढ़कर 24.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3°C अधिक है। अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। जानिए 13 दिनों की तापमान की स्थिति… दोपहर में लू के थपेड़ों से हाल बेहाल दोपहर के समय लू के थपेड़े लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को लू की लपटें सुई की तरह चुभ रही हैं। गर्मी का असर ताजमहल पर भी दिख रहा है। आम दिनों में जहां करीब 25 हजार पर्यटक आते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग आधी रह गई है। पानी का छिड़काव, फिर भी नहीं मिल रही राहत नगर निगम द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन भीषण गर्मी के सामने यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप और शांत हवा के कारण गर्मी का अहसास और बढ़ गया है। अगले 2-3 दिन में 46°C पहुंचेगा पारा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2-3 दिन भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा और तापमान 46°C तक पहुंच सकता है। इसके बाद 26-27 अप्रैल को मौसम में बदलाव के साथ बादल छाने और हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृद्धावस्था पेंशन नियम बदले, आधार कार्ड आयु प्रमाण नहीं:आवेदन के लिए परिवार रजिस्टर या शैक्षिक प्रमाण पत्र अनिवार्य
    Next Article
    जूता चुराई रस्म के दौरान गिरते-गिरते बचे आर्यन खान:दोस्त की शादी में भागते हुए दिखे; लोगों ने घेरा, देखें वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment