Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृद्धावस्था पेंशन नियम बदले, आधार कार्ड आयु प्रमाण नहीं:आवेदन के लिए परिवार रजिस्टर या शैक्षिक प्रमाण पत्र अनिवार्य

    3 hours ago

    1

    0

    वृद्धावस्था पेंशन के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब आवेदन के लिए केवल आधार कार्ड को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को अपनी उम्र सत्यापित करने के लिए परिवार रजिस्टर की कॉपी या शैक्षिक प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।कन्नौज जिले में, अब तक जिला स्तर पर स्वीकृत नहीं किए गए सभी आवेदन वापस भेजे जा रहे हैं। इन आवेदनों को खंड विकास अधिकारी, एसडीएम और जिला समाज कल्याण विभाग को रिवर्ट किया जा रहा है, ताकि आवेदक आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर सकें।जिला समाज कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि नए नियमों के तहत आधार कार्ड अब आयु के प्रमाण के रूप में वैध नहीं है। यह बदलाव उम्र के सही सत्यापन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। जिन लोगों ने नए आवेदन किए हैं, उन्हें इस बदलाव के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, ऐसे आवेदन जो जिला स्तर से स्वीकृत हो चुके हैं लेकिन जिनका अभी तक एक बार भी भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें भी पोर्टल के माध्यम से वापस भेजा जा रहा है।आवेदकों को सूचित किया गया है कि उन्हें वैध दस्तावेजों के साथ अपने फॉर्म दोबारा जमा करने होंगे, तभी उनके आवेदन मान्य माने जाएंगे और पेंशन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या मंडल में बिजली सुधार को 360 करोड़ का प्लान:हजारों ट्रांसफॉर्मर, पुराने सब-स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी,अपग्रेड होंगे
    Next Article
    आगरा में 3 दिनों तक हीटवेव का रेट अलर्ट:43°C तापमान पहुंचा, 26-27 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment