Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज भी आंधी और बूंदाबांदी की संभावना:सुबह से निकली धूप, दोपहर बाद बदलेगा मौसम, सोमवार को रुक-रुक हुई बूंदाबांदी

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा में मंगलवार को भी आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि सुबह से हल्की धूप निकली है लेकिन दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं। तेज आंधी के साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार शाम से रात तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। आंधी और तेज हवाओं के बाद से मौसम एक बार फिर बदल गया है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 39°C था वहीं, सोमवार को 2°C की गिरावट के साथ ही 37°C दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह का तापमान लगभग 19°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… मंगलवार सुबह का मौसम मंगलवार सुबह से हल्की धूप निकल रही है लेकिन हवा चलने से धूप में गर्मी नहीं है। सोमवार शाम से देर रात तक रुक-रुक शहर के कई क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार को भी दिन में तेज धूप थी लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया था। तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इसके बाद रात को लगभग 10 बजे तेज आंधी और बिचपुरी क्षेत्र में बारिश हुई। लगभग 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे तापमान में 2°C की गिरावट आई है। सोमवार शाम को अचानक से बादल छा गए थे। हालांकि सुबह भी हल्के बादल छाये हुए थे। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दोपहर तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ ही बादल छा सकते हैं। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। 1 और 2 अप्रैल के बीच मौसम खुल सकता है लेकिन 3 और 4 अप्रैल को एक बार फिर से आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को आंधी और बारिश की 2 तस्वीतरें… ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दहेज के लिए महिला को किया टॉर्चर:ससुराल वालों ने छत से धक्का दिया, ICU में चला इलाज, कोर्ट के आदेश पर FIR
    Next Article
    VBSPU ने परिणामों की आधिकारिक घोषणा की:आधिकारिक वेबसाइट या समर्थ पोर्टल से देख सकेंगे परिणाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment