Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में भाजपाइयों ने थाना घेरा, हंगामा किया:भाजपा के मंडल मंत्री की फल विक्रेता से हुई थी झड़प, एसओ लाइनहाजिर

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में पुलिस ने भाजपा के मंडल मंत्री और और अध्यक्ष को थाने में बैठा लिया। इसको लेकर भाजपाई भड़क गए। 50 से अधिक भाजपाई थाने पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग की। डीसीपी पश्चिमी जोन ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद ही सब शांत हुए। दरअसल जगनेर में फल विक्रेता और भाजपा के मंडल मंत्री के बीच फल का ठेला लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस मंडल मंत्री को पकड़ कर थाने ले आई थी। पैरवी में अध्यक्ष पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी बैठा लिया। मंडल मंत्री मनोज बोले- ठेले वाले ने मारपीट की जगनेर के मुख्य बाजार में अग्रवाल धर्मशाला हैं। जहां से 24 सितंबर को अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जानी है। समिति के सदस्य और भाजपा मंडल मंत्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां चल रही है। धर्मशाला के सामने ही फलों की ठेल लगती हैं। यात्रा के लिए फलों के ठेलों को हटाने के लिए कहा गया। इसी बात पर एक फल विक्रेता ने विवाद शुरू कर दिया। फल विक्रेता दामोदर पर आरोप लगाते हुए मंडल मंत्री ने बताया कि दामोदर ने अपने बेटे बुला लिए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मंडल मंत्री थाना जगनेर में मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे। इसी दौरान दामोदर पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष को थाने में बैठाया थाने में उस समय एसओ सौरभ सिंह मौजूद नहीं थे। मंडल अध्यक्ष लवलेश कुमार भी थाने पहुंच गए। एसओ के थाने पर आने पर भाजपा नेताओं ने ठेल विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंडल मंत्री और ठेल विक्रेता के बेटे मानव और भाई पिंकी को थाने में बैठा लिया। पुलिस कार्रवाई का मंडल अध्यक्ष ने विरोध किया। इस पर पुलिस कर्मी और भाजपा नेताओं में विवाद होने लगा। यह देखकर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष को भी थाने में बैठा लिया। शहर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी इसकी जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई। शहर से 3 घंटे बाद जिलाध्यक्ष प्रशांत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व विधायक महेश गोयल जगनेर थाने पहुंच गए। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। डीसीपी पश्चिमी जोन और भाजपाइयों में एक घंटे तक हुई बात पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। उन्होंने एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा पहुंच गए। उन्होंने भाजपा नेताओं से बात की। 1 घंटे तक बातचीत चलती रही। डीसीपी ने पहले जांच का आश्वासन दिया। मगर भाजपाई एसओ के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। थाने पर बवाल बढ़ता देख डीसीपी ने एसओ सौरभ सिंह को लाइन हाजिर करने की बात कही। इसके साथ विभागीय जांच के आदेश दिए। वहीं मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत:बड़हर कला पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
    Next Article
    नवरात्रि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मऊ में अलर्ट:एसपी ने पुलिस बल के साथ किया मुहम्मदाबाद में रूट मार्च, व्यवस्था का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment