Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल धाम में विन्ध्य महोत्सव शुरू:देवी गीत और कथक नृत्य से गूंजा मंदिर परिसर, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति

    1 hour ago

    2

    0

    विंध्याचल धाम में विन्ध्य महोत्सव का आगाज हो गया है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मंडलायुक्त विन्ध्याचल बालकृष्ण त्रिपाठी और डीएम पवन कुमार गंगवार ने मां विन्ध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। साथ ही चित्र प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि विन्ध्याचल धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। केंद्र और प्रदेश सरकार इसके विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से प्रदर्शनी देखने और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की। महोत्सव में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका उषा गुप्ता ने देवीगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनीष शर्मा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। शिवलाल गुप्ता, कल्पना गुप्ता, रानी सिंह, सरोज देवी और कीर्ति ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। लोकगायक कौशल कुमार, रमापति पाल और शिवम कुमार ने देवी गीतों और भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विधायक, मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, जिला सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्याचल नवरात्र मेला की तैयारियों का जायजा:डीएम ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा और व्यवस्था के निर्देश, घाटों पर बैरिकेडिंग पर जोर
    Next Article
    पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया:एशिया कप फाइनल की उम्मीदें कायम; श्रीलंकाई लगभग बाहर; शाहीन ने 3 विकेट झटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment