Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में भिलावली कांड का आरोपी पुलिस-मुठभेड़ में घायल:पूर्व सैनिक पर की थी फायरिंग, पुलिस ने एक पैर में मारी गोली; दूसरा गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के खेरागढ़ के भिलावली गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को दूधाधारी चौकी क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार 31 मई को ग्राम भिलावली निवासी पूर्व सैनिक विशंभर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के दो युवकों ने उन पर फायरिंग की है। इस शिकायत के आधार पर खेरागढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं। देखिए 3 तस्वीरें… जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल दरअसल दूधाधारी चौकी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपी वहां पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में शिवकुमार उर्फ भोला पुत्र जगन्नाथ घायल हो गया। उसके साथी संदीप उर्फ ससिया पुत्र जगन्नाथ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 12 बोर की राइफल बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक 12 बोर की राइफल, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। साढ़े पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद उल्लेखनीय है कि इससे पहले भिलावली गांव में साढ़े पांच बीघा जमीन पर तारबंदी को लेकर विवाद हुआ था। रामबाग, आगरा निवासी पूर्व सैनिक विशंभर सिंह ने आरोप लगाया था कि संदीप उर्फ ससिया और शिवकुमार उर्फ भोला ने उन पर फायरिंग की थी। इस घटना में दो गोलियां उनके ट्रैक्टर के बोनट और टायर में लगी थीं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में सड़क हादसे रोकने को पुलिस की नाइट चेकिंग:गौरीगंज टोल प्लाजा पर ब्रेथ एनालाइजर से ड्राइवरों की जांच, कार्रवाई
    Next Article
    सहारनपुर में सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट:डीएम ने पुलिस लाइन में अधिकारियों संग बैठक की, तैयारियों की जानकारी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment