Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आईटी सिटी का बढ़ेगा दायरा:छूटी जमीनों को भी योजना में करेगा शामिल; 2 लाख परिवार को मिलेगा घर

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रस्तावित आईटी सिटी योजना का दायरा अब और बढ़ेगा। करीब 3490 एकड़ में विकसित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में अब उन जमीनों को भी शामिल किया जाएगा, जो पहले अधिग्रहण प्रक्रिया से बाहर रह गई थीं। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अलग से भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना क्षेत्र से सटी और पूर्व में विभिन्न कारणों से छूटी हुई जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है। इनमें अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना के लिए आरक्षित कुछ भूमि भी शामिल है। एलडीए का मानना है कि भविष्य में विकास कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए योजना की सीमा से सटे किसी भी गाटे को बाहर नहीं छोड़ा जाएगा। योजना विस्तार के तहत सोनई कंजेहरा, पहाड़नगर टिकरिया, परेहटा और सिकंदरपुर अमोलिया समेत कई गांवों की सीमा से लगी भूमि को शामिल करने की तैयारी है। संबंधित गांवों के गाटावार अभिलेख और नक्शे उपलब्ध होने के बाद अधिग्रहण प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। एलडीए के अर्जन विभाग ने मुख्य नगर नियोजक समेत संबंधित अधिकारियों से गाटावार डीपीआर और भूमि विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। दस्तावेज मिलने के बाद छूटी हुई जमीनों के अधिग्रहण का अलग प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि आईटी सिटी को एकीकृत रूप से विकसित करने के लिए पूरी परिधि को योजना में शामिल करना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर बंधक बना कर पीटा:2 लाख कमीशन देने के बहाने घर बुलाकर पीटा: जान से मारने की कोशिश का आरोप
    Next Article
    वाराणसी के फ्लैट से IPL पर 25 करोड़ का सट्‌टा:देर रात दरवाजा तोड़कर घुसी SOG, मुंबई के 9 बुकी सहित 11 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment