Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में BJP मेयर ने आशा भोसले को घोसले कहा:साथियों से पूछा- ये सिंगर ही थीं ना, फिर हंसने लगीं.... VIDEO

    7 hours ago

    2

    0

    प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आगरा की भाजपा मेयर हेमलता दिवाकर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते समय उनका दो बार गलत नाम बोला। इतना ही नहीं, मेयर ने हंसते हुए अपने साथियों से पूछा- आशा भोसले सिंगर ही थीं न? इसके बाद उन्होंने शोक जताया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, आगरा के ब्रज प्रांत कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कार्यक्रम में मेयर हेमलता दिवाकर ने एक मीडियाकर्मी से बात करते हुए आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। अब पढ़िए पूरा मामला 47 सेकेंड के वीडियो में 2 बार भोसले की जगह घोसले बोला 47 सेकेंड के वीडियो में मेयर सबसे पहले हसंते हुए अपने साथियों से पूछती हैं कि आशा भोसले सिंगर थीं न? हां में जवाब मिलने के बाद वह हसंते हुए कहती हैं कि मुझे ठीक से याद नहीं था। इसके बाद कहती हैं कि श्रीमती आशा घोसले आज गोलोकवासी हो गई हैं। संगीत के क्षेत्र में देश को बड़ी क्षति हुई है। मैं आगरा और बीजेपी की ओर से अपनी बहन आशा घोसले जी को श्रद्धासुमन अर्पित करती हूं। श्रद्धांजलि देती हूं। मेयर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इस पर तंज कस रहे हैं। एक ने मेयर को टैग करते हुए लिखा- यह कौन हैं, हम इन्हें नहीं जानते। मेयर ने साथियों से पूछा- आशा भोसले सिंगर थीं न नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य को आना था। लेकिन, किसी वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। इसके बाद मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मीडिया से बात की। इसमें उन्होंने पदाधिकारियों को अभियान के बारे में बताया। कहा कि ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों में रैलियां, सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे महिलाओं को उनके राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान भाजपा की कई महिला नेत्रियां भी मौजूद थीं। तभी एक मीडियाकर्मी ने मेयर से सिंगर आशा भोसले के निधन से जुड़ा सवाल पूछ लिया था। पहले भाजपा से विधायक रहीं, अब महापौर हैं हेमलता दिवाकर आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह भाजपा की प्रमुख महिला राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 2012 में सपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गई थीं। इसके बाद साल-2016 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद हेमलता दिवाकर 2017 से 2022 तक आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं। 2023 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में मेयर चुनाव में 1,08,468 वोटों से जीत दर्ज की। हेमलता ने बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि को हराया था। बिजनेस से जुड़ी हेमलता दिवाकर ने ग्रेजुएट और बीएड किया है। उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 5.13 करोड़ रुपए आंकी गई है, जो 2017 के विधानसभा चुनाव के समय करीब 2 करोड़ थी। उनके पास पिस्टल (शस्त्र) के साथ टाटा सफारी, एक्सयूवी और क्रेटा जैसी गाड़ियां हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, चेस्ट इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती थीं सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में IPS अंशिका और संभल SP का रिसेप्शन:नए लुक में दिखे SP, साली ने गाया- एक दिन आप हमको यूं मिल जाएंगे
    Next Article
    प्रेमी युगल में विवाद के बीच चली गोली, युवती घायल:कैंट के स्टार होटल में फायरिंग से हड़कंप, युवती को चेहरे-कमर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment