Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ VIDEO:होटल संचालक को वसूली के लिए धमकाया; जिलाध्यक्ष बोले- हमारी पार्टी का नहीं

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में खुद को भाजपा नेता बताने वाले महिपाल चौधरी का अब होटल में डांसर के साथ वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महिपाल चौधरी कुर्सी पर बैठा है। कमरे में दो लड़कियां डांस कर रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कब का है। ये अभी क्लीयर नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिपाल चौधरी खुद को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता है। शहर में कई जगह लगे पोस्टर में भी उसने खुद को भाजपा नेता बताया है। हालांकि, आगरा भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दावा किया कि महिपाल चौधरी हमारी पार्टी का नहीं है। दरअसल, 6 अप्रैल को जगदीशपुरा इलाके में महिपाल चौधरी होटल 'स्मार्ट व्यू इन' में दो महिलाओं के साथ पहुंचा। होटल संचालक अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि महिपाल ने खुद को अफसर बताते हुए स्टाफ को डराया-धमकाया। फिर 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। अनिल कुमार ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिपाल चौधरी मौके से भाग गया। आगरा पुलिस ने महिपाल चौधरी पर 10 अप्रैल को रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज की। हालांकि, 9 अप्रैल को ही हाथरस पुलिस ने महिपाल चौधरी को एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देखें होटल के कमरे का वीडियो… होटल के कमरे का है वीडियो आरोपी महिपाल चौधरी का सोमवार को जो वीडियो वायरल हुआ है। वह एक होटल के कमरे का है। वह खुद कुर्सी पर बैठा है, जबकि दो लड़कियां डांस कर रही है। बेड पर शराब की बोतल और गिलास रखे हैं। पुलिस का मानना है कि उस पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति या होटल के वेटर ने ये वीडियो बनाया है। महिपाल की गिरफ्तारी के बाद इसे व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। स्कार्पियो से होटल पहुंचा और कमरों की तलाशी शुरू कर दी होटल 'स्मार्ट व्यू इन' के संचालक अनिल कुमार ने एफआईआर में बताया कि काली स्कॉर्पियो से महिपाल चौधरी नाम का व्यक्ति आया। उसके साथ दो महिलाएं और अन्य साथी भी थे। होटल में प्रवेश करते ही खुद को अफसर बताते हुए स्टाफ को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। होटल के रजिस्टर और आईडी चेक करने के नाम पर कमरों की तलाशी ली। भाजपा नेताओं के साथ फोटो खींचवाता था महिपाल चौधरी खुद को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता है। उसके सोशल मीडिया पर कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो हैं। यही नहीं, पिछले दिनों आगरा में वह योगी की जनसभा में भी मीडिया कर्मी बनकर पहुंचा था। पुलिस जांच में सामने आया कि महिपाल चौधरी नवनिर्मित बिल्डिंग, बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण पर नजर रखता था। बाद में वहां पर पहुंचकर धमकाता था और वसूली करता था। हाथरस में डॉक्टर को धमकाने के मामले में गिरफ्तारी आगरा पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिपाल चौधरी को हाथरस में एक डॉक्टर को धमकाकर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज था। डॉक्टर की क्लीनिक पर एक मरीज की मौत हो गई थी। प्रदर्शन करके महिपाल चौधरी ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इसी मामले में हाथरस पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आगरा पुलिस अब उसे बी-वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा- महिपाल सिंह चौधरी पर पार्टी का कोई पद नहीं है, न ही वह भाजपा कार्यकर्ता है। अगर उसने कहीं पर अपने आप को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताया था उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडल अध्यक्ष पिंटू शर्मा नेवी ने कहा- महिपाल चौधरी मेरे मंडल में रहता है। एक बैठक में उससे मुलाकात हुई थी। उसके बारे में और कुछ नहीं जानता हूं। हाथरस का रहने वाला है महिपाल चौधरी मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है। वर्तमान में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर में रह रहा है। वो होटल किराए पर लेकर उसका संचालन करता है। पुलिस ने बताया कि महिपाल पर रंगदारी और ब्लैकमेलिंग के अन्य जिलों में मामले दर्ज हैं। उसका पता लगाया जा रहा है। यही नहीं, उस पर जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे:135KM यूपी से गुजरेगा, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआत के 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना होगा। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से ये जितना फायदेमंद उत्तराखंड के लिए है, उतना ही यूपी के लिए भी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाड़ी देशों की प्लान, होर्मुज पर बोले ट्रंप, देखें नॉनस्टॉप-100
    Next Article
    मिर्जापुर में जवाहर नवोदय विद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस:ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment