Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज DM ने IGRS निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी:DIOS और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी पत्र जारी

    1 hour ago

    2

    0

    कन्नौज के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। समीक्षा बैठक के दौरान यह सामने आया कि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पप्पू सरोज द्वारा आईजीआरएस शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जा रहा है। डीवीआई पप्पू सरोज को पूर्व में भी फोन, व्हाट्सएप और पत्राचार के माध्यम से कई बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अप्रैल महीने की शुरुआत में उन्हें डिफॉल्टर श्रेणी में पाया गया, जिसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसी तरह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शार्दूल द्वारा भी आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही सामने आई है। उन पर अंतिम दिन तक शिकायतों का निस्तारण न करने का आरोप है। जिलाधिकारी ने इस पर भी गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की। यह भी पाया गया कि कुछ शिकायतों का निस्तारण बिना उचित जांच और स्थलीय निरीक्षण के किया जा रहा था, जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी असंतोष जताया है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भी चेतावनी पत्र जारी किया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण से पहले अनिवार्य रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरों के साथ दो स्वतंत्र गवाहों के हस्ताक्षर वाली रिपोर्ट आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन:निजी स्कूलों में मनमानी फीस, किताबों पर कमीशनखोरी का आरोप
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर इस्माईल कॉलेज में 3 दिवसीय आयोजन:विचार गोष्ठी से लेकर निबंध प्रतियोगिता तक छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment