Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बेटी की बर्थडे पार्टी में घुसे दबंग:परिजनों को लाठी-डंडो से पीटा, पुलिस के जाने के बाद दोबारा हमला बोला

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने पार्टी में पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सिकंदरा के रहने वाले संजय चौधरी की बेटी का जन्मदिन था। घर के बाहर टेंट लगाकर समारोह आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राहुल दत्त, रिक्की, अंकित सागर, पीयूष, अतुल और गुड्डू अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने आते ही लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस के जाने के कुछ देर बाद आरोपी दोबारा लौट आए और घर में घुसकर फिर मारपीट की। इस दौरान घर का सामान और एक वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कई लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सिकंदरा थाने में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे इंजन में रील बनाने पर गिरफ्तारी:RPF ने 24 घंटे में युवक को पकड़ा, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Next Article
    ताजमहल घूमने आए बच्चे की कटी जीभ:मुख्य गुंबद के पास फिसल था मासूम का पैर, उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment