Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे इंजन में रील बनाने पर गिरफ्तारी:RPF ने 24 घंटे में युवक को पकड़ा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन पर एक युवक को रेलवे के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर लोको इंजन के अंदर रील बनाना महंगा पड़ गया। युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर-3 की लाइन नंबर-4 पर खड़े एक लोको इंजन के भीतर हुई। वीडियो में युवक अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दिया, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामला सामने आने के बाद वाराणसी कंट्रोल और मुख्य शक्ति नियंत्रण कार्यालय ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 30 मई को व्हाट्सएप के माध्यम से रेलवे अधिकारियों तक यह वीडियो पहुंचा। इसके आधार पर RPF पोस्ट औड़िहार में रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। रेलवे अधिकारियों ने इसे न केवल सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना, बल्कि प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश और रेलवे संपत्ति के दुरुपयोग का मामला भी बताया। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर सिटी प्रियांबु प्रिय के निर्देशन में उप निरीक्षक मनीन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और प्रमोद कुमार दुबे की एक टीम ने वीडियो की जांच शुरू की। सुरागरसी-पतारसी करते हुए टीम ने रील बनाने वाले युवक की पहचान की और उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अरविन्द यादव (24) पुत्र रमेश यादव, निवासी दौलतपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। RPF ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजगैन में खेत में मिला किशोरी का शव:गांव से 500 मीटर दूर मिली बॉडी, रात में खाना खाने के बाद घर से निकली थी
    Next Article
    आगरा में बेटी की बर्थडे पार्टी में घुसे दबंग:परिजनों को लाठी-डंडो से पीटा, पुलिस के जाने के बाद दोबारा हमला बोला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment