Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चूहों ने कुतर डालीं पैरों की अंगुलियां:मां बोली- बेटी का कमर से नीचे का शरीर सुन्न रहता है,14 साल से झेल रही दर्द

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा की नरीपुरा स्थित भीमनगर बाड़े वाली गली में रहने वाली 14 साल की साजिया अब्बासी की जिंदगी दर्दनाक है। ढाई माह की उम्र में चूहों ने उसके पैरों की एक-एक कर सभी अंगुलियां कुतर डालीं। साजिया रो भी नहीं सकी, और जब सुबह मां ने खून से लथपथ पैर देखे, तो चूहों की करतूत सामने आई। गरीबी के कारण उचित इलाज न मिलने से साजिया 14 साल बाद भी दर्द झेल रही है। महंगा इलाज और गरीबी से तंग आकर बेबस मां मिसिया ने शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद बंगारी से बेटी के इलाज की गुहार लगाई। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव को जांच कर इलाज में सहायता के निर्देश दिए हैं। साजिया की मां ने बताया कि वह घरों में झाड़ू-पोछा करती हैं, और पति मजदूर हैं। उनके तीन बच्चे हैं - 14 साल की साजिया, 9 साल का रिहान, और 7 साल की रिहाना। जन्म से ही साजिया का कमर से नीचे का शरीर सुन्न रहता है। जिस गली में घर है, वहां चूहे बड़ी संख्या में हैं। साजिया जब ढाई महीने की थी तो रात में चूहे उसके पैरों की सभी अंगुलिया और अंगूठे कुतरकर खा गए। कई डॉक्टरों को दिखाया, एम्स तक गए लेकिन गरीबी के कारण किसी ने तवज्जो नहीं दी। अब हालात ऐसे हैं कि साजिया के पैरों की कटी हुई अंगुलियों में अक्सर संक्रमण हो जाता है। मिसिया ने बताया कि बेटी के घावों में सूजन आ जाती है। कई बार बरसात में कीड़े तक पड़ जाते हैं। बेटी के पैर भले ही सुन्न हों घाव हड्डियों तक पहुंचने के कारण असहनीय दर्द उसे रात भर सोने नहीं देता। मां की आंखों के आंसू अब सूख चुके हैं, बस एक ही गुहार है कि बेटी को इस नरक से बचा लो। चलने में असहाय साजिया सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कानपुर में हॉर्न बजाने पर लोग हटते नहीं':एक्टर नीरज सूद बोले- मैं भी जाम में फंसा हूं, ट्रैफिक पुलिस ध्यान दे
    Next Article
    मऊ की एससी तिवारी गली में बिजली बाधित:रविवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटेगी आपूर्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment