Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती से गैंगरेप, आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं:जान से मारने, बदनाम करने की धमकी, बिजनौर पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर जिले की धामपुर थाना पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र भरत सिंह के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर, विजयनगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, हाल ही में एक पीड़िता ने धामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि दीपक और शुभम (निवासी काला कुआं, अमरोहा) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त निशांत गुप्ता (निवासी चौक अमरोहा) ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली थीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने तथा तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। इस तहरीर के आधार पर धामपुर पुलिस ने थाना धामपुर में मु0अ0स0 459/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान, मामले में भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। साक्ष्य के आधार पर शुभम और निशांत को जांच से अलग कर दिया गया, क्योंकि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले। धामपुर पुलिस ने इस मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त दीपक पुत्र भरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना धामपुर, बिजनौर के प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार और कांस्टेबल लोकेश कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक ने सड़क पार कर रही बालिका को कुचला:अलीगढ़ में आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग, शादी में आई थी
    Next Article
    सहारनपुर में आज SIR के चौथे चरण अभियान की शुरुआत:BLO मतदेय स्थलों पर रहेंगे मौजूद, नए वोटर्स जोड़ने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment